Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

DIY Ice Cubes for Summer Glow: चेहरे की टैनिंग और ओपन पोर्स के लिए आजमाएं इन चीजों से तैयार आइस क्यूब्स, स्किन रहेगी हायड्रेट

DIY Ice Cubes for Summer Glow: स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आइस क्यूब्स बेहद मददगार होते हैं, लेकिन अब आप इन आइस क्यूब को साधारण तरीके से बनाने के बजाय अलग तरीके से तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट आइस क्यूब के बारे में। 
Updated:- 2026-06-01, 18:11 IST
image

गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक स्पेशल आइस क्यूब्स तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे आइस क्यूब के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट के बारे में।

ऐसे बनाएं होममेड स्पेशल आइस क्यूब

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्किन पर लालिमा, जलन या इन्फेक्शन जैसी परेशानियों का सामना कर रही हैं और अपनी स्किन को पहले जैसी खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर कुछ चीजों से मिलकर तैयार एक खास जादुई आइस क्यूब तैयार कर सकती हैं। इस आइस क्यूब को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-06-01T172903.966

आइस क्यूब बनाने के लिए सामग्री

  • पानी 
  • खीरे का रस 
  • गुलाब जल 
  • कच्चा दूध 

यह भी पढ़ें- एलोवेरा आइस क्यूब से चमकाएं अपना चेहरा, एक्सपर्ट से जानें बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

आइस क्यूब बनाने का तरीका

  • इस आइस क्यूब्स को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में खीरे को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
  • आप उसमें थोड़ा कच्चा दूध और गुलाब जल मिक्स कर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी मिक्सकर इस मिश्रण को बर्फ ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें।
  • जैसे ही आपके इस मिश्रण से क्यूब तैयार हो जाए, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

2 - 2026-06-01T172905.735

इन बातों का रखें ध्यान

इस आइस क्यूब को आप रोजाना रात में सोने से पहले 30 मिनट तक अपने चेहरे पर हल्के हाथों से घिसते हुए चेहरे की मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। अगर आप इस आइस क्यूब का पहली बार अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं ये एंटी-एजिंग ग्रीन टी आइस क्यूब्स और झुर्रियों को करें कम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।