Multani Mitti Face Pack: मुलतानी मिट्टी में केवल ये 2 चीजें मिलाकर तैयार करें फेस पैक, चेहरे की चिपचिपाहट हो जाएगी कम

Multani Mitti Face Pack At Home: गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से चेहरे की त्वचा का ऑयली होना बहुत आम समस्या है। लेकिन जिन लोगों की त्वचा पहले से ही ऑयली होती है, उनकी दिक्कत इस मौसम में और भी बढ़ जाती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक इस समस्या को कम करने में काफी मददगार माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी के फायदे हम कई बार सुन चुके हैं और खासकर ऑयली स्किन के लिए इसे बहुत असरदार माना जाता है। हालांकि इसका फेस पैक बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसे घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है।
इस बारे में दिल्ली के शहादरा स्थित 'कलर्स' ब्यूटी सैलून की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी बताती हैं, "ऑयली स्किन वालों के लिए गर्मियों का मौसम काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान पसीने की वजह से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे होने की संभावना और बढ़ जाती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करती है। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है।"
रेनू हमें मुल्तानी मिट्टी से तैयार होने वाले फेस पैक की सामग्री और विधि भी बताती हैं-
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक की सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने की विधि
- बाजार में आपको मुल्तानी मिट्टी की बट्टी और पाउडर दोनों मिल जाएगा। अच्छा होगा कि आप बट्टी लेकर आएं क्योंकि वह शुद्ध मिट्टी होती है।
- एक बाउल में पानी भरे और 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी का टुकड़ा लेकर उसमें पिघलने के लिए डाल दें।
- जब मिट्टी पिघल कर गाढ़ी हो जाए, तब आप उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स करें।
- अब आप इस मिश्रण से थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगा लें।
- इस फेस पैक को कम से कम 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
- इसके बाद आप चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइज लगाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपकेा जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर ही लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- गर्मी में ऑयली स्किन से हैं परेशान? ये Summer Face Pack दिला सकते हैं राहत
कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक ?
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक आपको वैसे ही लगाना है, जैसे आप दूसरे फेस पैक मुंह पर लगाती हैं। चेहरे को फेस वॉश से धोकर फिर इस फेस पैक को लगाएं। मुल्तानी मिट्टी बहुत जल्दी सूखती है और स्किन को टाइट करती है। इसलिए जब आप मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाएं तब चेहरे में बहुत ज्यादा मूवमेंट न रखें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर झुर्रियां आ सकती हैं। फेस पैक के सूखने के बाद इस पानी से अच्छी तरह से रिमूव करें और फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगा लें। यदि आप हफ्ते में 2 बार चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाती हैं, तो चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल आना कम हो जाता है।

तो अगर आपकी भी स्किन ऑयली है, तो आपको भी अपने स्किन केयर रूटीन में मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को जरूर जोड़ना चाहिए। हालांक, इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि किसी भी ब्यूटी टिप को अपनाने से पहले आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। यदि आपकी स्किन बहुत अधिक सेंसिटिव है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट से परामार्श जरूर लें।
यह भी पढ़ें- DIY Face Pack: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देगा ये देसी फेस पैक, मिल सकता है कुदरती निखार
ऊपर बताई र्गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
- मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कितनी बार लगाना चाहिए?
- ऑयली स्किन वालों के लिए इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। ज्यादा बार लगाने से स्किन ड्राई भी हो सकती है।
- क्या मुल्तानी मिट्टी फेस पैक स्किन को टैनिंग से बचाता है?
- यह सीधे टैनिंग हटाने का उपाय नहीं है, लेकिन यह डेड स्किन और गंदगी हटाकर स्किन को साफ और ब्राइट दिखाने में मदद करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।