DIY Face Pack: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देगा ये देसी फेस पैक, मिल सकता है कुदरती निखार

मई की शुरुआत अभी हुई नहीं है, लेकिन गर्मी अभी से अपने चरम पर पहुंच गई है। गर्मी के मौसम में यूं तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन खासकर इस मौसम में स्किन से जुड़ी दिक्कतें हमें बहुत परेशान करती हैं। चिपचिपापन, पसीना, टैनिंग और मुंहासे समेत स्किन से जुड़ी ऐसी कई परेशानियां हैं, जो गर्मी के आते ही हमें परेशान करने लगती हैं। गर्मी बढ़ने पर स्किन को अंदर से ठंडक देना किसी चैलेंज से कम नहीं होता हैं। यूं तो हर लड़की चाहती है कि तेजी गर्मी के बीच भी उसकी स्किन मुलायम, ग्लोइंग और साफ बनी रहे, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होता है। कई बार पार्लर में काफी पैसे खर्च करने के बाद भी सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल दो ऐसी चीजे हैं, जिनका इस्तेमाल सालों से स्किन केयर में हो रहा है। इन दोनों से बनने वाला फेस पैक न केवल स्किन को ठंड देता है, बल्कि एक्ने के दाग-धब्बों को कम करके चेहरे पर निखार भी लाता है।
स्किन के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

- मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा दोनों ही बेहद फायदेमंद हैं और स्किन केयर में सालों से इनका इस्तेमाल होता आया है।
- मुल्तानी मिट्टी स्किन को अंदर से साफ करती है, ऑयल को कम करती है, डीप क्लीनिंग करती है और चेहरे को ठंडक देती है। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का कॉम्बिनेशन गर्मियों में स्किन के लिए परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- कम खर्च में चेहरे को चमका सकता है ये DIY Face Pack, घर में मौजूद 4 चीजों से हो जाएगा तैयार
कैसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का फेस पैक?
सामग्री
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल (ताजा हो तो और बेहतर रहेगा)
- गुलाब जल
विधि
- एक कटोरे में मुल्तानी मिट्टी लें।
- इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल मिलाएं।
- इसका एक पेस्ट बना लें।
- चेहरे को धोकर हल्के हाथों से इसे फेस और गर्दन पर लगाएं।
- इसे कुछ मिनट तक छोड़ दें।
- इसके बाद इसे अच्छे से धो लें।
क्या होंगे फायदे?

- इससे एक्ने मार्क्स कम होंगे।
- गर्मी में होने वाली जलन और रेडनेस कम होगी।
- ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है।
- इससे टैनिंग दूर होती है।
- चेहरे पर चमक आती है और पिंपल्स निकलना कम हो सकते हैं।
- हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करना ठीक रहेगा।
यह भी पढ़ें- दही और शहद से घर बनाएं खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
इस फेस पैक के रेगुलर इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आ सकता है। हालांकि, यह फेस पैक चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।