Skin Care Tips for 40 Plus Women: क्या आप भी 40 पार हैं? चेहरे का निखार बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये जादुई हैक, हर कोई पूछेगा सुंदरता का राज
-1776864089003.webp)
बढ़ती उम्र के साथ-साथ त्वचा पर झुर्रियां और रैशेज आने लगते हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं और वह अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। अगर आपकी उम्र 40 के आसपास है और आपकी स्किन भी ढीली होने लगी है, तो अब आपको अपनी स्किन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए और बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के लिए कुछ घरेलु नुस्खें आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के बताएं इस खास नुस्खें के बारे में।
बढ़ती उम्र में चेहरे को ऐसे रखें खूबसूरत
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं जो 40 प्लस हैं, वह अपने चेहरे पर होने वाली झाइयां और ढीली स्किन की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास और आसान उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कच्चे दूध से करें चेहरे की मसाज
आप बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए घर पर रहकर रोजाना रात में सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरे की मसाज कर सकती हैं। इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा साथ ही लटकती हुई स्किन टाइट होगी और चेहरे पर निखार भी आएगा। आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। उसके बाद कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें। ऐसे आप कम से कम 30 मिनट तक करें। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है। इसे आप हर एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Korean लड़कियों जैसी जवां और चमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये 13 डाइट हैक्स
इन बातों का रखें ध्यान
आप चाहें, तो कच्चे दूध के साथ थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर इससे भी चेहरे की मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है। अगर आप कच्चे दूध से मसाज करती हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको इससे किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर या डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Anti-Wrinkle Night Cream घर पर सिर्फ 10 रुपये में बनाएं और जवां त्वचा पाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।