Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

गर्मी में ऑयली स्किन से हैं परेशान? ये Summer Face Pack दिला सकते हैं राहत

गर्मियों में त्वचा तेज धूप के कारण झुलस जाती है। ऐसे में आप घर पर फेस पैक को बना सकती हैं, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी। आइए बताते हैं कैसे बनाएं फेस पैक?
Updated:- 2026-04-28, 09:00 IST
image

Summer Face Fack For Oily Skin: गर्मियों का मौसम आते ही ऑयली स्किन वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। तेज धूप और उमस के कारण त्वचा पर चिपचिपाहट और दाने निकल जाते हैं। साथ ही बाहर की धूल मिट्टी चेहरे पर सबसे ज्यादा चिपकती है। इससे त्वचा काली और डल नजर आती है। ऐसे में आप घर पर फेस पैक बना सकती हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है। ब्यूटीशियन रजनी निगम ने इसे बनाने के तरीके को शेयर किया है।

मुल्तानी मिट्टी और खीरे के रस का फेस पैक

ऑयली स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग रखना है, तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी और खीरे के रस से फेस पैक बना सकती हैं। इस तरह के फेस पैक को बनाने में समय भी कम लगेगा। साथ ही इससे ऑयली स्किन भी हेल्दी नजर आएगी।

1 - 2026-04-27T173244.267

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेना है।
  • इसमें खीरे को कद्दूकस करके उनका रस मुल्तानी मिट्टी में मिक्स करना है।
  • फिर इसे चेहरा साफ करके ब्रश की मदद से फेस पर लगाएं।
  • इसे कुछ समय के लिए सूखने दें।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें।
  • इससे आपके चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा।

ऑयली स्किन के लिए चंदन और दही का पैक

चंदन ठंडा होता है। ऐसे में यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है। इसलिए गर्मियों में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ दही का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरा फ्रेश रहे।

2 - 2026-04-27T173241.150

  • चंदन और दही का फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी लें।
  • इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर डालें।
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच दही को मिक्स करें।
  • इसे ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें।
  • फिर इसे सूखने दें।
  • इसके बाद चेहरे को पानी से साफ करें।
  • इस तरह से आपकी स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा। साथ ही चेहरे पर ग्लो नजर आए।

यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Oily Skin: ऑयली स्किन पर जमी टैनिंग को सस्ते में करें कम, घर पर बनाएं ये खास स्क्रब

फेस पैक ऑयली स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इस गर्मी में अपनी स्किन टाइप के अनुसार इनमें से किसी भी एक पैक को हफ्ते में 2-3 बार जरूर आजमाएं। आपकी त्वचा न केवल ऑयल-फ्री रहेगी।

यह भी पढ़ें- स्प्रिंग सीजन शुरू होने से पहले ऑयली स्किन वाली महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें एक्सपर्ट से

नोट: अगर आपकी ऑयली स्किन पर कोई प्रॉब्लम हो रही है, तो किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही एक्सपर्ट राय लेना न भूलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।