Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

Mouni Roy Beauty Secrets: चाहती हैं परफेक्ट मेकअप और ग्लोइंग स्किन, तो मौनी रॉय से लें टिप्स

मौनी रॉय ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया। यहां हम आपको मौना रॉय की ब्यूटी, मेकअप और वेलनेस टिप्स बताएंगे-
Updated:- 2020-12-15, 16:16 IST
mouni roy beauty main

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी, फिर उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। अपनी ब्यूटी, फिटनेस और मेकअप से मौनी रॉय फैंस का खूब दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें खूब फॉलो करते हैं, जिससे खुद को फिट रख सकें। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि वह बुक्स पढ़ना, खुद के साथ समय बिताना और स्किन केयर करना काफी पसंद करती हैं। यहां हम आपको मौनी रॉय की ब्यूटी, वेलनेस और मेकअप टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।

कॉन्टोरिंग है जरूरी

 mouni roy beauty inside

चेहरे पर एक परफेक्ट ग्लो लाने और मेकअप को अच्छा दिखाने के लिए मौनी रॉय कॉन्टोरिंग करना कभी नहीं भूलती हैं। अपने चीकबोन्स पर कॉन्टोरिंग करने से फेस पर एक नया ग्लो आता है। चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या ट्रेडिशनल मौनी हमेशा कॉन्टोरिंग करती हैं। अगर आप भी अपने वेडिंग या पार्टी लुक को पूरा करना चाहती हैं, तो कॉन्टोरिंग जरूर कर सकती हैं।

ब्राउन स्मोकी आई लुक

 mouni roy beauty inside

ट्रेडिशनल लुक के साथ मौनी रॉय हमेशा कुछ न कुछ नया ट्राई करती है, क्योंकि हर बार ब्लैक स्मोकी आई लुक थोड़ा बोरिंग हो सकता है। इसलिए मौनी रॉय ने रेड रफल साड़ी के साथ ब्राउन स्मोकी आई लुक कैरी किया है, जिसके साथ बोल्ड आई ब्रो की हैं। रेड लिपस्टिक और सिल्वर नेकपीस के साथ मौनी रॉय का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: सफेद बालों को रोकने के लिए जबरदस्त हैं ये आयुर्वेदिक नुस्‍खे, जल्द दिखेगा असर

रेड बोल्ड लिपस्टिक

 mouni roy beauty inside

चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल मौनी रॉय ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस पर रेड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। इस फोटो में मौनी रॉय ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक स्कर्ट के साथ रेड बोल्ड लिपस्टिक कैरी की है, जो बेहद सुंदर दिख रही है। अगर आप भी अपने ब्लैक या व्हाइट लुक को पूरा करना चाहती हैं, तो रेड लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं।

फिटनेस के लिए डांस 

 mouni roy beauty inside

मौनी रॉय खुद को फिट रखने के लिए न सिर्फ जिम जाती हैं, बल्कि डांस करना भी पसंद करती हैं। मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वह डांस जरूर करती हैं। अगर आप भी जिम नहीं जा पाती हैं या योगा करने का समय नहीं मिलता है, तो डांस करके खुद को फिट कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन को एक ही इस्‍तेमाल में ग्‍लोइंग बना देता है ये फेस मास्‍क

खुद से प्यार करना है जरूरी

 mouni roy beauty inside

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि खुद से ऐसे ही प्यार करना चाहिए, जैसे आपका जीवन प्यार पर निर्भर हो। मौनी रॉय खुद के लिए दिन में थोड़ा समय जरूर निकालती हैं और बुक्स पढ़ना, रिलैक्स करना और कॉफी पीना बेहद पसंद करती हैं। इसके अलावा मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें पुरानी फिल्में देखना और खुद के साथ समय बिताना काफी पसंद है।

 

हेल्दी डाइट है मौनी के फेवरेट

 mouni roy beauty inside

मौनी रॉय अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी पसंद बताती रहती हैं और उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि मौनी को वेज फ्राइड राइस और एग खाना बेहद पसंद है। इसके अलावा मौनी रॉय फिट रहने के लिए वेजिटेबल दलिया खाती हैं और कभी-कभी गोल गप्पे भी खाना पसंद करती हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए सही आहार लेना सभी के लिए जरूरी है, इससे हमें एनर्जी के साथ-साथ बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

 

मौनी रॉय की फिटनेस, मेकअप और ब्यूटी टिप्स आपके कैसे काम आईं ये हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।