Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

मॉनसून में हेयर फॉल और डैमेज को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

मॉनसून में बालों का झड़ना, रूखापन आदि समस्याएं आम हो जाती हैं। अपने बालों को मौसम की मार से कैसे बचाया जा सकता है? इसके कुछ घरेलू उपाय हर्बल केयर एक्सपर्ट सुनमीत तलूजा मारवाह बता रही हैं। 
Updated:- 2026-06-30, 15:13 IST
monsoon hair care tips to protect from damage and fall control

बारिश के मौसम में नमी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का टूटना, रूखापन, बाल बेजान होना आदि ज्‍यादा हो जाती हैं। इसलिए मौसम बदलने से पहले ही बालों को नमी से बचाने के लिए सबसे पहले स्कैल्प को स्वस्थ करें। यही नहीं, बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए डीप-कंडीशनिंग करना, संतुलित आहार लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आदि भी बहुत जरूरी है। दरअसल, बारिश से पहले वातावरण में उमस, चिपचिपाहट होने के कारण बाल बेजान होने लगते हैं और ज्यादा टूटते हैं। बालों को मौसम की मार से बचाने के कुछ घरेलू उपाय हर्बल केयर एक्सपर्ट सुनमीत तलूजा मारवाह बता रही हैं।

स्कैल्प की हाइजीन है जरूरी

हेल्‍दी स्‍कैल्‍प हेल्‍दी बालों की निशानी है। इसलिए बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू हेयर मास्क का उपयोग करना एक बेहतरीन विकल्प है।

मॉनसून में बालों की देखभाल के लिए क्या-क्या करें?

अगर मॉनसून में आपके बाल भी ड्राई-डैमेज हो गए हैं और लगातार झड़ भी रहे हैं, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।

head massage to control hair fall 

तेल की मालिश

हफ्ते में एक बार सीसम या नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की मालिश करनी चाहिए। इस तेल में आंवला, भृंगराज, शिकाकाई, लौंग, करी पत्ता, मेथी दाना और रोजमेरी मिला लें। इसके बाद हल्के हाथों से पांच से दस मिनट तक बालों के जड़ों की अच्छी से मसाज करें। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है, स्कैल्प को आराम मिलता है और तनाव कम होता है। नतीजा बालों का टूटना रुकने लगता है।

हेयर मास्क

ऐसे मौसम में हफ्ते में एक बार घरेलू हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही, एक अंडा और एक चुटकी मेथी पाउडर मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें। इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है और नमी लौट आती है। दरअसल, अंडा बालों में चमक लाने और दही नमी लौटाने का काम करते हैं। इस मास्क से स्कैल्प का चिपचिपापन खत्म होता है।

नीम और हल्दी पैक

नीम और हल्दी दोनों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमटरी गुण होते हैं। ये दोनों ही बालों के लिए लाभकारी है। एक चुटकी हल्दी और नीम पाउडर को हल्के गुनगुने पानी में डालकर नहा लें। इससे त्वचा और स्कैल्प दोनों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। आप चाहें तो नीम पाउडर के साथ एक चुटकी हल्दी और दही मिलाकर एक पेस्ट भी बना सकते हैं और इसे बालों के स्कैल्प पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। इससे बालों में खुजली होना, अतिरिक्त तेल निकलना आदि नियंत्रण हो जाते हैं। स्कैल्प फ्रेश हो जाती है।

hair mask to control hair fall

हेयर लेंग्थ मास्क

सिर्फ बालों की जड़े ही नहीं, नीचे के बाल भी हेल्‍दी रखना जरूरी है। इसके लिए शहद, केला और योगर्ट मिलाकर एक मास्क बना सकते हैं। इसे बालों के निचले हिस्से में लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें। दरअसल, कई बार नीचे की ओर बाल झाड़ू जैसे बन जाते हैं या फिर दो मुंहे दिखते हैं। ऐसे में या तो बीच-बीच में ट्रीमिंग करते रहें या फिर मास्क से बालों को हेल्‍दी बनाए रखें। इस मास्क से बाल नरम और शाइनी बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Pre-Monsoon Hair Fall Control: प्री-मॉनसून की उमस से पहले बालों को बनाएं मजबूत, घर पर करें ये 1 काम

इन बातों का रखें ध्यान

घरेलू उपाय के अलावा कई छोटी-छोटी आदतें हैं, जो बालों को बदलते मौसम की मार से बचाने में मददगार साबित होती हैं।

  • हाइड्रेशन और संतुलित आहार लेना चाहिए।
  • प्रोटीन युक्त आहार लेना जरूरी है।
  • रात को गीले बालों में सोने से बचना चाहिए।
  • अत्यधिक हीट स्टाइलिंग से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- DIY Ayurvedic Hair Oil for Monsoon: बरसात में होने वाले हेयर फॉल को ऐसे करें कंट्रोल, घर पर बनाएं आयुर्वेदिक तेल

आप भी इन टिप्‍स की मदद से बालों को मौसम की मार से बचा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल 

Image Credit: Shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।