Damaged Hair के लिए घर पर बनाएं हेयर मास्क, बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी

Homemade Hair Mask: हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। खूबसूरती सिर्फ चेहरे की नहीं होती है। बालों का भी बहुत बड़ा रोल होता है, लेकिन इन दिनों भागदौड़ भरी जिंगदी में खराब खानपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तेज धूप, धूल, प्रदूषण और पसीने से बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। हमारे बाल बेजान हो जाते हैं और Hairfall भी तेजी से होने लगता है।
ऐसे में लोग इस समस्या को दूर करने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। तो अगर आप भी Damaged Hair से राहत पाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर आपको एक असरदार DIY हेयर मास्क के बारे में बता रही हैं। आइए जानते हैं-
-1781587556349.jpg)
डैमेज बालों के लिए कौन सा हेयर मास्क बनाएं?
डैमेज बालों के लिए केला, दही और शहद से बना हेयर मास्क अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: चिलचिलाती धूप में भी शाइनी करेंगे आपके कर्ल्स, नोट कर लें समर हेयर केयर रूटीन
- 1 पका हुआ केला
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच शहद
ये तीनों चीजें ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाती हैं।
क्यों ये बालों के लिए है फायदेमंद?
आपको बता दें कि केले में नेचुरल नमी होती है। इससे बाल सॉफ्ट बनते हैं और ड्राईनेस भी कम होती है। दही की बात करें तो ये बालों को मॉइश्चराइज करता है। वहीं शहद का इस्तेमाल करने से भी हमारे बाल हाइड्रेटेड रहते हैं और उनमें नेचुरल चमक आती है।
यह भी पढ़ें- DIY Hair Toner: महंगे सीरम का खर्चा बचाएगा यह होममेड हेयर टोनर, बाल दिखेंगी शाइनी और मजबूज
हेयर मास्क कैसे बनाएं?
- सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ये पेस्ट पूरी तरह स्मूद हो जाए तो समझे कि हेयर मास्क तैयार है।
- ध्यान रहे कि पेस्ट में कोई गुठली न रहे।
इस्तेमाल करने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले बालों को सुलझा लें।
- अब इस हेयर मास्क को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।
- चाहें तो थोड़ा-सा मास्क स्कैल्प पर भी लगा सकती हैं।
- अब बालों को शॉवर कैप या तौलिए से ढक लें।
- मास्क को लगभग 20 से 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद शैंपू कर लें।
- इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Hair Straightening: बिना स्ट्रेटनर के भी सीधे हो सकते हैं आपके घुंघराले बाल, नोट कर लें यह कमाल का घरेलू तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत तेज गर्म पानी से बालाें को न धोएं।
- बार-बार हीट स्टाइलिंग से बचें।
- ट्रिमिंग करवाती रहें।
- कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- स्कैल्न पर काेई इंफेक्शन हो तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश
तो अगर आप भी डैमेज बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो ये हेयर मास्क आपके काम आ सकता है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो फर्क देखने काे मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।