DIY Ayurvedic Hair Oil for Monsoon: बरसात में होने वाले हेयर फॉल को ऐसे करें कंट्रोल, घर पर बनाएं आयुर्वेदिक तेल

बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में बालों का झड़ना एक सबसे बड़ी समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी लगातार झड़ रहे बालों को कम करना चाहती हैं और इन्हें खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास होममेड आयुर्वेदिक तेल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस तेल को बनाने का सही तरीका।
बालों के लिए आयुर्वेदिक हेयर ऑयल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं तरह-तरह के उपाय आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी झड़ते और बेजान बालों की वजह से परेशान हो रही हैं और इन्हें सिल्की और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप घर पर आयुर्वेदिक हेयर ऑयल तैयार कर बालों से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकती हैं। इस हेयर ऑयल को बनाने के लिए इन सामग्री की लगेगी जरूरत -

हेयर ऑयल बनाने के लिए सामग्री
- भृंगराज ऑयल
- आंवला तेल
- कलौंजी
यह भी पढ़ें- Long Hair: टूटते-झड़ते और दोमुंहे बालों को कम सकता है नानी मां का बताया यह तेल, लंबे और घने हो सकते हैं बाल
हेयर ऑयल बनाने का तरीका
- इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच कलौंजी लें।
- इसे एक कांच की शीशी में डाल दें।
- अब इस शीशी में थोड़ा भृंगराज ऑयल और आंवला तेल मिला दें।
- सभी समाग्री को अच्छी तरह मिक्सकर बॉटल को बंद कर दें।
- अब आप इस तेल को एक दिन तक रखा रहने दें।
- उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस तेल को आप एक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
आप इस तेल को बालों पर कम से कम 50 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। अगर आप इस आयुर्वेदिक तेल का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद इस्तेमाल करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- Ashwagandha For Hair: झड़ते बालों की वजह से आप भी हैं परेशान? अश्वगंधा का ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।