Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:49 PM IST

चेहरे की पुरानी झाइयां कम करने के 5 आसान स्टेप्स, हफ्ते भर में मिल सकती है Glass Skin

क्या झाइयों की वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती कम होने लगी है और आप उम्र से ज्यादा नजर आने लगी हैं? अगर ऐसा है, तो इन 5 आसान स्टेप्स की मदद से आप पिग्मेंटेशन को दूर कर सकती है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको Glass Skin मिल सकती है।
Updated:- 2026-05-16, 15:55 IST
image

चेहरे पर झाइयां यानी पिग्मेंटेशन महिलाओं की खूबसूरती को कम कर सकता है। यह कई बार महिलाएं के लिए बड़ी परेशानी बनता है। इसकी वजह से न केवल चेहरा अपनी चमक खोनो लगता है, बल्कि उम्र भी अधिक नजर आती है। धूप, हार्मोनल बदलाव, तनाव, नींद की कमी और गलत स्किन केयर रूटीन की वजह से यह समस्या बढ़ सकती है। कई बार महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी खास फर्क नहीं दिखता है और महिलाएं ये सोचकर परेशान हो जाती हैं कि आखिर इससे छुटकारा कैसे पाया जाए या इसे कम कैसे किया जाए? यहां हम आपको 5 स्टेप्स के ऐसे आसान स्किन केयर रूटीन के बारे में बता रहे हैं, जो झाइयों को कम कर सकता है। इसे लगाना फॉलो करने से पिगमेंटेशन कम होगा और स्किन में नेचुरल ग्लो वापस आ सकता है। यहां जानिए 5 आसान स्टेप्स, जिन्हें नियमित फॉलो करके आप त्वचा में फर्क महसूस कर सकती हैं।

झाइयां कम करने के 5 आसान स्टेप्स

aloe vera for face pack

स्टेप 1

  • आपको अपने चेहरे को पहले अच्छे से पानी से धोना है।
  • अब आपको चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना है।
  • इसमें चुटकी भर हल्दी भी जरूर मिलाएं।
  • इससे चेहरा हाइड्रेट होता है।
  • एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है।
  • हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

स्टेप 2

  • चावल का आटा लें।
  • इसमें दही मिलाकर नैचुरल स्क्रब बनाएं।
  • इससे त्वचा की गंदगी साफ होती है और स्किन स्मूद दिखने लगती है।
  • ध्यान रखें कि इसे स्किन पर ज्यादा न रगड़े, बल्कि हल्के हाथों से स्क्रब करें।

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको चावल का आटा लेना है।
  • एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा लें।
  • इसमें आलू का रस मिलाएं।
  • इसके बाद एक टमाटर को कद्दूकस करके इसमें मिला लें।
  • इस पेस्ट को आपको चेहरे पर लगाना है।
  • इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती हैं।
  • चेहरा नेचुरली ब्राइट होता है।

यह भी पढ़ें- कम खर्च में चेहरे को चमका सकता है ये DIY Face Pack, घर में मौजूद 4 चीजों से हो जाएगा तैयार

स्टेप 4

  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इस पेस्ट को हटा लें।
  • चेहरे को पानी से धोएं और मुलायम तौलिये या वाइप की मदद से साफ करें।
  • ऐसा आपको रोजाना नहाने से पहले करना है।
  • हफ्ते भर तक ऐसा करने से कुछ फर्क महसूस हो सकता है।

स्टेप 5

avoid-these-mistakes-while-washing-your-face-1753897399638

  • आप बेसन में शहद और गुलाबजल डालकर भी फेस पर लगा सकती हैं।
  • इससे भी दाग-धब्बे कम होते हैं।
  • यह पैक चेहरे पर निखार ला सकता है। 

यह भी पढ़ें- Dark Neck Home Remedy: बिना किसी क्रीम के गोरी हो जाएगी काली गर्दन, इस 2 रुपये वाले घरेलू नुस्खे को आजमाएं

 


इन आसान स्टेप्स की मदद से झाइयां दूर हो सकती हैं। हालांकि, इस तरीके को इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह लें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह की प्रतिक्रिया करती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।