इन बातों का रखेंगी ध्यान तो चेहरा रहेगा स्पॉटलेस

क्या आपको भी लगता है कि त्वचा को स्पॉटलेस रखना बेहद मुश्किल होता है? तो आप गलत हैं। स्किन हेल्दी रहे, इसके लिए आपको अपनी डाइट से लेकर प्रोडक्ट तक के बारे में बेहद सावधान रहना चाहिए। त्वचा पर हर एक चीज अलग तरह से रिएक्ट करती है। इसलिए फेस पर जल्दी दाने होने लगते हैं। स्किन को दागरहित बनाने के लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों को दिमाग में रखना चाहिए।
सीटीएम प्रोसीजर करें फॉलो
वहीं जब आप अपने चेहरे पर टोनर लगाएंगी तो इससे त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस रहेगा। अल्कोहल -फ्री टोनर का उपयोग करना चाहिए। यह त्वचा के अच्छे माने जाते हैं। भले ही आपका स्किन टाइप कोई भी हो। त्वचा को मॉइश्चराइज करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
पिंपल्स होने पर न करें ये काम
इसे भी पढ़ें:इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं क्लियर स्किन
मास्क लगाना
ब्यूटी केयर में फेस मास्क भी अहम रोल निभाते हैं। खासतौर पर ड्राई और ऑयली स्किन के लिए मास्क काफी अच्छे होते हैं। मास्क के उपयोग से आपकी स्किन बेदाग दिखती है। अगर आपकी नॉर्मल या ड्राई स्किन है तो ऐसा मास्क खरीदें, जो त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करें। वहीं ऑयली स्किन के लिए एक्ने फाइटिंग इंग्रीडियंट्स से बने मास्क फायदेमंद होते हैं।क्या आप जानती हैं कि आप घर पर भी मास्क बना सकती हैं? एलोवेरा से लेकर चंदन तक का मास्क बनाया जाता है। हफ्ते में 2-3 बार मास्क लगाना चाहिए।
एक्सफोलिएशन है जरूरी
अगर आप डेड स्किन नहीं हटाएंगी तो इससे नए स्किन सेल्स नहीं बन पाते हैं। अगर डेड स्किन को साफ नहीं किया जाए तो इससे पोर्स क्लॉग हो जाते हैं। इसके कारण त्वचा पर दाग-धब्बे हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए। बाजार में आपको कई एक्सफोलिएंट मिल जाएंगे, लेकिन यह त्वचा के लिए काफी हार्श होते हैं। इसलिए आप घर पर नेचुरल चीजों से भी स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब के लिए सबसे अच्छी चीज ओट्स मानी जाती है। इसके अलावा आप कॉफी से भी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:स्किन केयर से जुड़े इन 3 मिथ्स पर न करें भरोसा
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप जरूरत से ज्यादा फेस क्लींज करेंगी तो इससे आपकी स्किन डल पड़ जाएगी। स्किन डिहाड्रेशन का शिकार भी हो सकती है।
- ऐसे प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें जिनमें केमिकल की मात्रा ज्यादा हो।
- स्किन को स्पॉटलेस बनाए रखने के लिए आप एलोवेरा, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी को इस्तेमाल जरूर करें।
- स्किन टाइप के अनुसार ही त्वचा को पैंपर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।