herzindagi
image

Hair Care: नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाएं ये 2 चीजें, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

 नारियल के तेल से बालों को पोषण मिलता है। इसलिए आपको इसे अप्लाई करना चाहिए। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों के साथ मिक्स करके इसे लगाएं, ताकि फायदा जल्दी मिल सके। 
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 18:05 IST

नारियल का तेल बालों के लिए अच्छा होता है। इसी वजह से इसे हम सभी अपने घरों में इसका इस्तेमाल हेयर मसाज करने के लिए करते हैं। कई लोग इसे बालों में शैंपू करने से पहले लगाते हैं, तो कुछ लोगों को बालों में तेल लगाना रात को पसंद होता है। लेकिन हर बार आप सिर्फ नारियल के तेल को लगाकर ही बालों की समस्या को कम कर सकती हैं। इसके साथ कुछ ऐसी चीजों को मिक्स करें, जिससे दोगुना फायदा मिले। इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों को इसमें डालकर बालों में लगाएं।

नारियल तेल और आंवला

Coconut oil and amla

आंवला के साथ नारियल के तेल को बालों में लगाने से डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम होती है। इसे लगाने से आपके बाल झड़ने कम हो जाते हैं। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है। इसलिए आप इसका पाउडर मिलाकर बालों में लगाएं।

ऐसे लगाएं बालों में आवंला और नारियल तेल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा गुनगुन नारियल का तेल लेना है।
  • फिर इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर मिक्स करना है।
  • इन चीजों को मिक्स करके पेस्ट बनाएं।
  • अब इसे अपने बालों में अप्लाई करें।
  • फिर शैंपू की मदद से बालों को साफ करें।
  • इसे आप हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं। आपके बाल हेल्दी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोकने के लिए करें इन पत्तियों का इस्तेमाल, जानें इसके फायदे

शिकाकाई के साथ लगाएं नारियल तेल

Coconut oil and shikakai

नारियल के तेल में आप शिकाकाई पाउडर को मिक्स करके भी लगा सकती हैं। इससे भी बालों का झड़ना, काले होना और रुकी हुई ग्रोथ का अच्छा होना। सभी हो सकता है। यह हर चीज के लिए लाभकारी होती है।

ऐसे लगाएं बालों में नारियल तेल और शिकाकाई

  • इसके लिए आपको 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर कटोरी में लेना है।
  • फिर इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल तेल के मिक्स करने है।
  • अब इसका पेस्ट बनाकर अपने बालों में अप्लाई करना है।
  • इसे करीब 20 मिनट लगाएं फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
  • इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे।

यह विडियो भी देखें

इस नुस्खे को ट्राई करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही, बाल काले और घने नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: रूखे और बेजान बालों से मिलेगा छुटकारा, हेयरवॉश से पहले करें यह काम

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही पैच टेस्ट करना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।