बालों में मेहंदी लगाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, फ़ायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

गर्मियों में बालों में मेहंदी का उपयोग ज्यादातर महिलाएं करती हैं। यह न सिर्फ़ बालों की चमक को बढ़ाता है बल्कि इससे वह हेल्दी भी रहते हैं। मेहंदी घोलने के लिए हम किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, कुछ लोग इसमें आवंला, शिकाकाई, और रीठा जैसी चीज़ों का उपयोग करते हैं। हालांकि इसके अलावा भी ऐसे कई किचन इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जिसका इस्तेमाल मेहंदी घोलने के लिए महिलाएं करती हैं। इन इंग्रेडिएंट्स को इस्तेमाल करने से पहले यह देखना बहुत जरूरी है कि यह बालों के लिए ये फ़ायदेमंद हैं या नहीं।
कई बार मेहंदी में ग़लत इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करने से बाल ख़राब हो जाते हैं। बता दें कि मेहंदी का लाभ तभी उठा सकती हैं, जब आप इसे उचित तरीक़े से इस्तेमाल करें। कई लोगों को मेहंदी लगाने के सही तरीक़े के बारे में पता नहीं होता है, जिसके कारण उन्हें बेहतर परिणाम नहीं मिलते हैं। अगर आप भी मेहंदी लगाते समय ये ग़लतियां करती हैं तो तुरंत बंद कर दें, क्योंकि इससे बाल ख़ूबसूरत होने के बजाय खराब हो जाएंगे।
मेहंदी को पर्याप्त समय तक भिगोए रखें

अगर आप मेहंदी तुरंत घोलने के बाद बालों में अप्लाई करती हैं तो यह एक ग़लत तरीक़ा है। इससे मेहंदी का रंग बालों में नहीं चढ़ेगा और पर्याप्त पोषण भी नहीं मिल पाएगा। इसलिए मेहंदी को हमेशा 10 से 12 घंटे के तक सोक होने के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो रात भर सोक होने के बाद अगली सुबह इसे अपने बालों में लगा सकती हैं।
मेहंदी में इन दो चीजों को ना करें मिक्स

मेहंदी घोलते समय अगर आप अंडा या फिर दही जैसी चीज़ों को मिक्स करती हैं तो बंद कर दें क्योंकि यह बालों के प्रोटीन को सुरक्षित रखता है। अगर आप अंडा या फिर दही मिक्स करती हैं तो मेहंदी में मौजूद प्रोटीन के साथ मिलकर बॉन्ड बनाता है, जिसकी वजह से बालों को आवश्यक प्रोटीन नहीं मिल पाता है। इसलिए बेहतर है कि आप इसमें अंडा या फिर दही को मिक्स ना करें। अगर आप अंडे का सफ़ेद हिस्सा मिक्स करती हैं तो वो भी ना करें।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में हो रही है हेयर फॉल की समस्या? फ़ॉलो करें ये स्मार्ट टिप्स
मेहंदी लगाने से पहले बालों में ना लगाएं तेल

बालों में मेहंदी लगाने वाली हैं तो ऑयलिंग ना करें। अगर आप कर रही हैं तो कोशिश करें कि सिर्फ़ जड़ों में ही लगाएं और एक दिन पहले लगा लें, ताकि आपके बाल तेल को अच्छी तरह से सोक लें। वहीं अगर आपके बाल ड्राई नहीं है तो मेहंदी लगाने से पहले तेल ना लगाएं। तेल लगाए रहने से ऑयल की एक लेयर बन जाती है जिससे मेहंदी का रंग उस पर चढ़ नहीं पाता है। अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का कलर बालों पर अच्छी तरह चढ़ जाए तो तेल ना लगाएं।
नॉर्मल पानी में ना घोले मेहंदी

बालों में मेहंदी का गहरा रंग चढ़े इसके लिए कभी भी नॉर्मल पानी का इस्तेमाल ना करें। आप चाहें तो कॉफ़ी या फिर चाय पत्ती का पानी मिक्स कर सकती हैं। इससे बालों में मेहंदी का रंग गहरा चढ़ेगा और ख़ूबसूरत भी दिखेंगे। आप चाहें तो पानी को पहले गर्म कर उसे ठंडा होने के बाद मेहंदी घोलने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं सफेद बालों को काला करना चाहती हैं तो मेहंदी को लोहे का कढ़ाही में घोलें।
इसे भी पढ़ें:इन चीजों से घर पर बनाएं डियोड्रेंट, इसकी खुशबू पूरा दिन रखेंगे तरोताजा
नींबू के रस का ना करें इस्तेमाल

मेहंदी घोलते वक़्त नींबू का रस बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। यह आपके बालों को ड्राई बनाता है, नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जिसका इस्तेमाल बालों में नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस भले ही एक घरेलू उपाय है, लेकिन नींबू का रस बालों को बेजान और रूखा भी बनाता है। इसलिए मेहंदी में इसका उपयोग ना करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जयर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।