Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

सावन के महीने में लगाएं मेहंदी की ये 5 आसान डिजाइन

सावन के महीने में मेहंदी लगाने के लिए आसान और सुंदर डिजाइन  तलाश रही हैं तो एक बार ये 5 डिजाइन को जरूर देखें।
Updated:- 2020-07-14, 19:29 IST
Simple Mehndi Designs images

सावन का महीना शुरू होते ही त्योहारों की झड़ी सी लग जाती है। सावन के महीने में कई धार्मिक अवसर आते हैं, जिनमें मेहंदी लगवाने का रिवाज है। महिलाओं में भी सावन के महीने में मेहंदी लगाने का अलग ही क्रेज होता है। किसी को मेहंदी से भरे हुए हाथ पसंद होते हैं तो किसी को आधे हाथों में ही मेहंदी लगाना अच्‍छा लगता है। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो हाथों में हल्‍की मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं तो हम आपको आज कुछ ऐसी ही डिजाइन की झलक दिखाएंगे। 

तो चलिए देखते हैं कुछ ऐसी मेहंदी डिजाइन, जो आप अपने हाथों में कम समय में आसानी से लगा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Sawan Mehndi Designs: देखें 5 मोर वाली मेहंदी की डिजाइंस

Simple Mehndi Designs

बेल डिजाइन मेहंदी डिजाइन

मेहंदी की डिजाइन में बेल अगर न हो तो वह अधूरी सी लगती है। बेस्‍ट बात तो यह है कि केवल मेहंदी की बेल डिजाइन से ही पूरे हाथों को भरा जा सकता है। बेल में कई तरह की डिजाइन बनाई जा सकती है, फूल-पत्‍ती की बेल, मोर की बेल, केरी की बेल मेहंदी की डिजाइन में प्रमुख हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ मेहंदी से पूरी तरह से न भरे हों तो आप केवल मेहंदी की सिंगल बेल बना कर भी अपने मेहंदी लगाने के शौक को पूरा कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Sawan 2020: सावन के महीने में पैरों पर लगाएं मेहंदी के यह लेटेस्ट डिज़ाइन

Mehndi Designs for Hands

डबल बेल मेहंदी डिजाइन 

हाथों में मेहंदी की सिंगल बेल के साथ ही आप डबल बेल भी लगा सकती हैं, इससे आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे। बेस्‍ट बात तो यह है कि मेहंदी की इस डिजाइन को हाथों पर लगाने में बहुत ही कम समय लगता है, साथ ही यह दिखने में भी बहुत अच्‍छी लगती है। आप डबल बेल में भी सिंगल बेल में लगाई जाने वाली डिजाइन को यूज कर सकती हैं।  

Sawan Special Henna Designs

हथेली के बीचों-बीच लगाएं मेहंदी

मेहंदी लगाने का यह बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज है। कई लोगों को हाथों में केवल नाम मात्र की मेहंदी ही अच्‍छी लगती है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो आप हथेली के बीचों-बीच गोल, चौकोर या फिर त्रिकोण आकार में मेहंदी की डिजाइन लगवा सकती हैं। इतना ही नहीं, मेहंदी डिजाइन को अलग अंदाज देने के लिए आप हाथों की कलाई और उंगलियों पर भी हल्‍की मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं, इससे आपके हाथ और भी सुंदर नजर आएंगे। (6 तरीकों से लिखवाएं पति का नाम

Trendy mehndi designs

आधी हथेली में लगाएं मेहंदी 

मेहंदी से ज्‍यादा भरे हुए हाथ अच्‍छे नहीं लगते हैं तो आप आधी हथेली वाली मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। आजकल आधी हथेली वाली मेहंदी डिजाइन का फैशन भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन चुन रही हैं तो इस बात का ध्‍यान रखें कि हथेली में मेहंदी हमेशा अंगूठे के ओपोजिट साइड यानी सबसे छोटी उंगली के साइड से लगाना शुरू करें और आधी हथेली को डिजाइन से भर लें।

 

मेहंदी लगाने का यह अंदाज काफी आसान है और कम समय लेता है। साथ ही आप इस अंदाज में मेहंदी लगाने के लिए किसी भी तरह की डिजाइन को चुन सकती हैं। हाफ चांद, फूल की बेल या फिर केरियों वाली डिजाइन, आधी हथेली में लगाई गई मेहंदी के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हैं। (‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइंस)

Simple Mehndi Designs pictures

चेक वाली मेहंदी डिजाइन 

अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ भरे-भरे लगे और मेहंदी लगाने में ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगे तो आप चेक डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। यह बहुत ही आसान डिजाइन होती है। हां, चेक वाली मेहंदी डिजाइन लगा रही हैं तो इस बात का ध्‍यान जरूर रखें कि चेक वाली डिजाइन को मेहंदी की दूसरी डिजाइन के साथ इस तरह मर्ज करें कि मेहंदी का फ्लो न बिगड़े। उदाहरण के लिए आप तस्‍वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

 

आधे हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आपको ऊपर बताई गईं मेहंदी डिजाइन को एक बार जरूर लगा कर देखना चाहिए। इन्‍हें कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है। मेहंदी की और भी डिजाइन देखने के लिए जुड़ी रहें herzindagi से। 

Image Credit:shaadisaga.com,abhikhabartak.com,pinterest/tikli.in,AmritaHenna ,pinterest.com/k4fashiontrends/mehendi-designs/

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।