इन चीजों से घर पर बनाएं डियोड्रेंट, इसकी खुशबू पूरा दिन रखेंगे तरोताजा

गर्मियों में डियोड्रेंट की आवश्यकता बहुत होती है। पसीने की बदबू दूर करने के अलावा दिन-भर ताजगी महसूस होती रहे, इसके लिए आपका डियोड्रेंट भी ख़ास होना चाहिए। हालांकि ज़्यादातर लोग कैमिकल युक्त डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं गर्मियों में डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा को नुक़सान पहुंचने का भी ख़तरा रहता है। जिस तरह त्वचा के लिए होममेड क्रीम का इस्तेमाल करती हैं उसी तरह आप डियोड्रेंट भी यूज कर सकती हैं। कई लोगों को लगता है कि डियोड्रेंट बनाना काफ़ी मुश्किल काम है, लेकिन कुछ चीज़ों के इस्तेमाल से आप इसे आसानी से बना सकती हैं।
मार्केट में मिलने वाले डियोड्रेंट की तरह ही इसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि इन दिनों एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल ज़्यादातर लड़कियां करती हैं, ऐसे में इसके और अन्य किचन इंग्रेडिएंट्स के उपयोग से आप डियोड्रेंट आसानी से बना सकती हैं। इस आर्टिकल में हम बताएंगे डियोड्रेंट बनाने की तरीक़े, जिसे आप स्टेप-बाय-स्टेप समझते हुए बना सकती हैं।
रोज वॉटर से बनाएं डियोड्रेंट
सामग्री
- गुलाब जल- आधा कप
- एप्पल साइडर विनेगर- 1 चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 15 बूंद
- टी ट्री एसेंशियल ऑयल- 10 बूंद
- myrrh oil - 5 बूंद
- स्प्रे बॉटल- 1
विधि
- एक बाउल में इन सभी इंग्रेडिएंट्स को एक-एक कर मिक्स कर दें और इसे स्प्रे बॉटल में भर दें।
- स्प्रे बॉटल का ढक्कन लगाएं और अच्छी तरह से शेक करते हुए इसे मिक्स करें। कुछ देर के लिए इसे नॉर्मल टेम्प्रेचर में रहने दें और फिर इस्तेमाल करें।
- गुलाब जल से बना ये डियोड्रेंट लंबे समय तक खुशबू देगा और इससे आपको ताजगी भी महसूस होगी।
- रात में नहाने के बाद आप इस होममेड डियोड्रेंट को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:'स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क' लगाएं बालों की ग्रोथ बढ़ाएं
टी ट्री से बनाएं डियोड्रेंट
सामग्री
- बेकिंग सोडा- 1/3 कप
- कॉर्न स्टार्च- 1/2 कप
- नारियल तेल- 5 चम्मच
- टी ट्री ऑयल- 15 बूंद
विधि
- टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को फ़ायदा पहुंचाने के साथ-साथ और भी तरह से फ़ायदेमंद हैं। इस डियोड्रेंट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल ले लें।
- अब इसमें बेकिंग सोडा और कॉर्न स्टार्च को मिक्स कर दें। इसके बाद नारियल तेल को हल्का गर्म करें करीबन 30 सेकंड तक।
- 2 मिनट बाद नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिक्स कर दें।
- अब इस ऑयल को बेकिंग और कॉर्न स्टार्च के पाउडर में मिक्स कर दें। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद किसी एयरटाइट कंटेनर में भर दें।
- इसके बाद इस्तेमाल करने के लिए होममेड डियोड्रेंट तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: DIY: पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं, तो आप भी ट्राई कर सकती हैं गुलाब जल का फेस पैक
शिया बटर से बनाएं डियोड्रेंट
सामग्री
- अनरिफाइन्ड नारियल तेल- ढाई चम्मच
- अनरिफाइन्ड शिया बटर- ढाई चम्मच
- अरारोट स्टार्च- 1/4 कप
- बेकिंग सोडा- डेढ़ चम्मच
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 6 बूंद
- ग्रैपफ्रूट एसेंशियल ऑयल- 6 बूंद
- टी ट्री ऑयल- 1 बूंद
विधि
- सबसे पहले नारियल तेल और शिया बटर को हल्का गर्म करें, ताकी यह अच्छी तरह पिघल जाए।
- अब दोनों चीज़ों को एक बाउल में पलट लें, इस दौरान दोनों ही चीज़ें अच्छी तरह पिघल जानी चाहिए।
- इसके बाद इसमें अरारोट स्टार्च, बेकिंग पाउडर, और एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें।
- अब मिश्रण को एक एयर टाइट कंटेनर में भर दें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे नॉर्मल टेम्प्रेचर में कुछ वक़्त के लिए छोड़े दें, आप चाहें तो इसे फ्रिज में भी रख सकती हैं।
- अगले दिन आप इस होममेड डियोड्रेंट को इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।