खूबसूरत और हेल्दी नाखून चाहती हैं तो भूलकर भी न करें ये काम

हमारे हाथ और नाखून खूबसूरत नजर आए, ऐसा तो हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के नेल केयर रूटीन को भी फॉलो करते हैं। वहीं खूबसूरत नाखून पाने के लिए हम नेल एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि इससे आपके नाखून सुंदर तो नजर आएंगे, लेकिन मजबूत नहीं रहेंगे।
वहीं कई बार हम और आप नाखूनों की सही तरीके से देखभाल ही नहीं कर पाते हैं। बता दें कि इस कारण भी नाखून कमजोर और बेजान हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी गलतियां जो हम खासतौर से जाने-अनजाने में कर देते हैं और अपने नाखूनों को खराब कर लेते हैं। तो आइए जानते हैं-
नेल एक्सटेंशन करवाना
नेल एक्सटेंशन तो आजकल लगभग सभी करवाना पसंद करते हैं, लेकिन बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाने से नाखून कमजोर होने लगते हैं और टूट जाते हैं। इसलिए आपको नेल एक्सटेंशन रोजाना नहीं बल्कि कभी-कभी ही करवाना चाहिए। (नेल आर्ट के नए डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें : शादी में हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट
ऐसे चुनें मैनीक्योर
मैनीक्योर करवाने के लिए केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का लगातार इस्तेमाल करने से आपके नाखून बेजान होने लगते हैं और खराब हो जाते हैं। इसलिए मैनीक्योर करने के लिए हमेशा आपको घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
नाखूनों का खाना
कई लोग नाखूनों को चबाना पसंद करते हैं। बता दें कि ये आदत न तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी है और न ही आपके नाखूनों के लिए। खूबसूरत नाखून पाने के लिए आपको उसे चबाना बंद करना होगा और नेल केयर पर ध्यान देना होगा। (नेल पेंट के नए कलर्स)
इसे भी पढ़ें : बरसात से फट रहे हैं नाखून तो ऐसे करें उनकी देखभाल
ठीक से न काटना
जल्दबाजी के कारण कई बार हम नाखूनों को काट लेते हैं, लेकिन इसी जल्दी-जल्दी के कारण हम नाखूनों के क्यूटिकल्स को भी काट देते हैं। साथ ही नाखूनों के आस-पास की त्वचा को भी काट लेते हैं। इस कारण भी हमारे नाखून सही तरीके की शेप में नहीं कट पाते हैं। इसलिए आपको नाखून काटते वक्त हमेशा समय लगाकर काटना चाहिए।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये नेल केयर करने की टिप्स और उससे जुड़ी बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।