herzindagi

क्रिसमस पार्टी के लिए चुनें ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस

हम सभी चाहते हैं कि हमारे हाथ खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन सैलून में जाकर तरह-तरह के मैनीक्योर भी करवाते हैं। वहीं क्रिसमस लगभग आने ही वाला है और इसके लिए हम जैसे नेल आर्ट लवर्स नए-नए डिजाइन के नेल आर्ट डिजाइंस बनवाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस पर किसी पार्टी में जा रही हैं और थीम बेस्ड नेल एक्सटेंशन ट्राई करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं क्रिसमस पार्टी के लिए नेल आर्ट के नए डिजाइंस।

Samridhi Breja

Editorial

Updated:- 15 Dec 2022, 15:12 IST

नेल आर्ट डिजाइन 1

Create Image :

देखने में ऐसा नेल आर्ट डिजाइन काफी क्यूट नजर आ रहा है। बता दें कि इसे आप खुद घर पर इयरबड्स की मदद से भी बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : शादी में हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट

नेल आर्ट डिजाइन 2

Create Image :

अगर आप व्हाइट कलर के नेल डिजाइन को पसंद करती हैं तो इस तरह से आप बेस कलर को व्हाइट रखकर ब्राउन, ग्रीन और रेड कलर की नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नेल आर्ट डिजाइन 3

Create Image :

वहीं अगर आप क्रिसमस थीम को फॉलो करना पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप स्टोन को शामिल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इस पर क्रिसमस थीम से मिलते-जुलते स्टीकर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।(यूनीक नेल कलर्स)

नेल आर्ट डिजाइन 4 

Create Image :

सोबर और सिंपल नेल्स रखना पसंद करती हैं तो ऐसा डिजाइन चुनें। देखने में इस तरह का नेल लुक काफो फ्रेश और क्यूट नजर आ रहा है। इसे बनाने के लिए आप कॉटन का इस्तेमाल कर सकती हैं और चाहे तो केवल एक नाखून पर शिमर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

नेल आर्ट डिजाइन 5

Create Image :

स्टाइलिश नेल लुक चाहिए तो इस तरह के स्टीकर वाले डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि इसके लिए आप बाजार से नेल स्टीकर खरीदकर खुद घर पर भी बना सकती हैं।

नेल आर्ट डिजाइन 6

Create Image :

स्टोन और स्टीकर दोनों ही डिजाइन पसंद करती हैं तो आप इस तरह का टेक्सचर नेल आर्ट डिजाइन चुन सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप पेस्टल कलर का ही इस्तेमाल करें और चाहे तो यूनीक लुक देने के लिए आप ग्लिटर या शिमर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। (नेल पोलिश के नए कलर)

नेल आर्ट डिजाइन 7

Create Image :

अगर आप रेड से हटकर कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह के ग्रीन कलर ग्लॉसी नेल आर्ट को चुन सकती हैं। बता दें कि इसमें थोड़ा और स्टाइलिश लुक देने के लिए आप चाहे तो स्टोन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : यह आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन्स देंगे आपके नेल्स को एकदम डिफरेंट लुक

नेल आर्ट डिजाइन 8

Create Image :

कुछ अलग और यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसा कलरफुल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसे बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो 3 से 4 अलग-अलग कलर का भी चुनाव कर सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये क्रिसमस पार्टी के लिए नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

Nail Art Designs | क्रिसमस के लिए नेल आर्ट डिजाइन | Christmas Ke Liye Nail Art Designs  | nail art designs for christmas party | Herzindagi