चौड़े हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

मेहंदी आपके हाथों को खूबसूरत बनाने का काम करती है। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो मेहंदी लगाने के लिए चूड़ी, टूथपिक, इअरबड्स जैसी कई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-05-30, 12:32 IST
mehndi designs for broad hands in hindi

अक्सर मेहंदी लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। बता दें कि मेहंदी को लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। साथ ही हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। वहीं इसके कई डिजाइन आपको इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं है कि वो आपके हाथों के आकार पर अच्छे नजर आए।

बता दें कि हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए आपको पहले हाथों के आकार को समझना जरूरी होता है। वहीं खासकर चौड़े हाथों पर हर तरह का मेहंदी डिजाइन खूबसूरत नहीं लगता है और गलत डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बिगाड़ भी सकता है।

इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं चौड़े हाथों के लिए मेहंदी के लेटेस्ट और आसान डिजाइंस जिसे आप खुद थोड़ी-सा अभ्यास करने पर आसानी से बना पाएंगी।

मेहंदी डिजाइन 1 

mehndi design  for broad hands

फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन हमेशा ही चलन में रहता है। वहीं अगर आपके हाथ चौड़े हैं तो आप बड़े-बड़े फूल बनाकर उसके अन्दर बारीक डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के बारीक डिजाइन वाली मेहंदी को बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं। 

  इसे भी पढ़ें :  बैक हैंड के लिए मेहंदी के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

मेहंदी डिजाइन 2

mehndi design  for broad hands

जाल डिजाइन मेहंदी को हाथों में लगाने के लिए आप उसमें बारीक पैटर्न डिजाइन को जरूर बनाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि केवल जाल डिजाइन आपके हाथों को और भी ज्यादा चौड़ा दिखा सकता है। इसलिए कलाई से लेकर उंगलियों तक पर जाल डिजाइन बनाते समय आप उसमें बारीक मेहंदी का इस्तेमाल करें और पैटर्न डिजाइन जरूर बनाएं।

मेहंदी डिजाइन 3

mehndi design  for broad hands

भरे हुए हाथों वाली मेहंदी अधिकतक सभी हाथों पर खूब जचती है। वहीं इस तरह का डिजाइन आप उंगलियों पर भी बना सकती हैं। वहीं इसमें आप जाल, फूल, टैटू स्टाइल मेहंदी के पैटर्न वर्क डिजाइन को डाल सकती हैं। ध्यान रहे कि लकीरें या डिजाइन के लिए आप पतली मेहंदी ही लगाएं।

मेहंदी डिजाइन 4

mehndi design  for broad hands

वैसे तो ये बैक हैण्ड का मेहंदी डिजाइन है, लेकिन आप इस तरह का डिजाइन फ्रंट हैण्ड के पर भी बना सकती हैं। इसमें आप चाहे तो सिंपल गोल टिक्की डिजाइन बनाकर बॉर्डर वर्क मेहंदी बना सकती हैं और कलाई और ऊँगली पर इस तरह का मिलता-जुलता डिजाइन बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 5

mehndi design  for broad hands

कट-आउट डिजाइन की मेहंदी का चलन आजकल काफी बढ़ गया है। वहीं इस तरह की मेहंदी आप ज्वेलरी स्टाइल या हाथफूल स्टाइल में भी लगा सकती हैं। अगर आप सिंपल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो डॉट-डॉट करके भी आप चैन स्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं।

 

 

अगर आपको चौड़े हाथों मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।