छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस

हर तीज-त्यौहार के लिए मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है और इसे लगाने काफी शुभ भी माना जाता है। वहीं इसके कई डिजाइन आपने देखे ही होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार और साइज के हिसाब से भी मेहंदी लगाई जाती है?
हाथों के आकार के हिसाब से मेहंदी लगाना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से हाथों पर लगी मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आने लगती है। कई बार हम अपने हाथों के हिसाब से सही डिजाइन की मेहंदी नहीं ढूंढ पाते हैं और कंफ्यूज होकर कोई भी डिजाइन बना लेते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो खास छोटे साइज के हाथों पर बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
मेहंदी डिजाइन 1
मेहंदी की मदद से जाल बनाते समय आप ध्यान रखे कि अपने हाथों की शेप के अनुसार ही जाल को बड़ा या छोटा बनाएं। ज्यादातर छोटे हाथों के लिए जाल का डिजाइन काफी चौड़ा ही बनाया जाता है। वहीं आप अन्दर डॉट डिजाइन भी मेहंदी की मदद से बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन 2
कट-आउट डिजाइन वाली मेहंदी आजकल काफी पसंद की जा रही है और चलन में भी नजर आ रही है। वहीं इसे आप एक से ज्यादा बेल की तरह भी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप ध्यान रखें कि इसमें पतली और कम चौड़े डिजाइन ही चुनें ताकि आपके हाथ खूबसूरत नजर आए।
मेहंदी डिजाइन 3
छोटे हाथों पर इस तरह का हाथ फूल स्टाइल मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आती है। वहीं इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप ज्वेलरी से लेकर सिंपल फूल- पत्ती डिजाइन बना सकती हैं। उंगलियों के लिए आप बारीक डिजाइन भी बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 4
अगर मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके से केवल एक उंगली पर बेल डिजाइन बना सकती हैं। हाथों को आकर्षक बनाने के लिए आप बारीक मेहंदी से बने चौड़े मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : पैरों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन 5
वहीं अगर आप सिंपल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से हाथों के बीच में गोल डिजाइन बना सकती हैं। साथ ही उंगलियों पर आप चाहे तो केवल उपर की ओर मेहंदी को लगा सकती हैं। साथ ही हाथों की कलाइयों पर आप बॉर्डर बना सकती हैं।
अगर आपको छोटे हाथों मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।