Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

Maybelline New York Color Sensational Lip Gradation का Review: HZ Tried And Tested

Maybelline New York Color Sensational Lip Gradation का पिंक शेड ग्लैमरस लुक देता है। डीटेल में जानने के लिए पढ़ें मेरा रिव्यू। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-08-28, 18:15 IST
maybelline new york color sensational lip gradation for soft look main

Maybelline ने अब तक कई रेंज और शेड्स में लिपस्टिक लॉन्च की हैं। हालांकि मैंने इसकी कुछ लिपस्टिक पहले ट्राई की हैं, लेकिन अभी तक Maybelline New York Color Sensational Lip Gradation ट्राई नहीं की थी। मेरी एक दोस्त ने इस लिपस्टिक को ट्राई करने का सुझाव दिया तो मैंने इसे खरीद लिया। इसका पिंक शेड मुझे काफी अट्रैक्टिव लग रहा था, इसीलिए मैं इस लिपस्टिक को आजमाने के लिए एक्साइटेड थी। आज मैं बताने जा रही हूं कि इस लिपस्टिक को लगाने का अनुभव कैसा रहा। लेकिन इससे पहले आइए जान लेते हैं कि कंपनी इस प्रॉडक्ट के बारे में क्या दावा करती है-

दावा

maybelline new york color sensational lip gradation review  aug inside

  • 8 शेड्स में उपलब्ध
  • लगाने में आसान
  • आकर्षक लुक देती है
  • लुक्स के साथ एक्समेरिमेंट करने में मदद मिलती है
  • लिपस्टिक के साथ मिलने वाले कुशन ब्लेंडर से आकर्षक लुक पाया जा सकता है

इसे जरूर पढ़ें: Lakme 9 to 5 Primer + Matte Lip Color, MR11 Berry Base का रिव्यू

कीमत

इस लिपस्टिक की कीमत ₹649 है। आप इसे घर बैठे ₹647.00 में यहां से पा सकती हैं।  

पैकेजिंग

यह लिपस्टिक क्रेयॉन फॉर्म में आती है, जिसे आसान से लगाया जा सकता है। यह लिपस्टिक ड्युअल एंडेड यानी तो तरफा है। एक तरफ इसमें लिपस्टिक होती है और दूसरी तरफ स्पंज टिप वाला स्मजर होता है, जिससे लिपस्टिक को आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Lakme RM14 Enrich Matte Lipstick का रिव्यू

पिगमेंटेशन

maybelline new york color sensational lip gradation hz product review inside

इस लिपस्टिक का पिगमेंटेशन काफी अच्छा है। इस लिपस्टिक के एक स्वाइप से ही लिप्स को बेहतरीन शेड मिलता है। घर बैठे इस लिपस्टिक को आप यहां से पा सकती हैं। 

 

टैक्शचर

इस लिपस्टिक का टेक्शचर क्रीमी है। यह आसानी से होठों पर लग जाता है। यह लिपस्टिक लगाते हुए बहुत गीली नहीं होती और ना ही बहुत ड्राई, अप्लाई करने के बाद यह पाउडरी मैट फिनिश देती है। यह क्रेयॉन लिपस्टिक काफी सॉफ्ट है, इसीलिए इसे हल्के हाथों से लगाने की जरूरत होती है। इस लिपस्टिक को लगाने पर कहीं भी पैचेज नहीं बनते और स्मूद लुक मिलता है। 

 

स्टेयिंग पावर

maybelline new york color sensational lip gradation hz tried and tested inside

यह लिपस्टिक होठों पर लंबी टिकती है। मैंने इसे सुबह 9 बजे ऑफिस जाते हुए अप्लाई किया और शाम 5 बजे तक भी मुझे इसका कलर लिप्स पर नजर आ रहा था, जबकि मैंने इस दौरान लंच भी किया और चाय भी पी। यह लिपस्टिक होठों से जल्दी हटती नहीं है। इसे हाथ पर ट्राई करने के बाद मैं इसे रिमूवर से ही हटा सकी। इस लिपस्टिक से gradient या ombre lips वाला लुक भी पाया जा सकता है, लेकिन ऐसा लुक मुझ पर सूट नहीं करता, क्योंकि मेरे लिप्स का कलर काफी पिगमेंटेड है। इसीलिए मैंने इसे नॉर्मल लिपस्टिक की तरह यूज किया। इस लिपस्टिक को घऱ बैठे यहां से पाएं। 

फायदे

  • लिपस्टिक लगाने में काफी सॉफ्ट है
  • मैट फिनिश देती है
  • क्रीमी टैक्शचर है
  • यह लिपस्टिक काफी सूदिंग है
  • कई शेड्स में उपलब्ध है
  • नॉन स्टिकी और लाइट वेट है
  • लंबी टिकती है
  • ट्रेवल फ्रेंडली है

नुकसान

कीमत ज्यादा है

मेरा एक्सपीरियंस

मेरे लिप्स काफी पिगमेंटेड हैं, इसीलिए मुझे होठों पर ओपेक फिनिश सही लगती है। ज्यादातर लिपस्टिक्स में 2-3 स्ट्रोक के बाद डार्क पिगमेंटेशन मिलता है, लेकिन यह लिपस्टिक एक स्ट्रोक में ही डार्क पिगमेंटेशन देती है और लिप्स को पूरी तरह से स्मूद लुक मिल जाता है। इस लिप्सटिक को मैंने लगाया तो यह बहुत आसानी से होठों के किनारों तक पहुंच गई। यह लिपस्टिक पूरी तरह से सॉफ्ट फील देती है  और इसका खिला-खिला सा पिंक शेड रोजमर्रा के ऑफिस लुक या पार्टी, दोनों के लिए परफेक्ट है। मेरे होंठ बहुत ज्यादा ड्राई हैं, इसीलिए इस लिपस्टिक को लगाने से पहले मैंने हल्का सा लिप बाम भी यूज किया। यह लिपस्टिक खाना खाने और चाय पीने के बाद भी टिकी रहती है। लेकिन अगर ज्यादा ऑयली फूड है तो यह जल्दी हल्की पड़ जाती है। नॉर्मल फूड होने पर यह लिपस्टिक 7-8 घंटे आराम से टिक जाती है। पार्टी लुक के लिए इस लिपस्टिक को ब्लशर और आई शैडो के तौर पर भी यूज किया जा सकता है, जो मैचिंग ड्रेस के साथ काफी खूबसूरत लगता है।  

निष्कर्ष

इस लिपस्टिक का कलर काफी अट्रैक्टिव है। यह लगाने में आसान है। इस लिपस्टिक का पिगमेंटेशन काफी अच्छा है। एक स्ट्रोक में ही इस लिपस्टिक को आसानी से लगाया जाता है। लिपस्टिक को ग्रेड करने के लिए इसके साथ स्पंज टिप वाला स्मजर भी इसे कई तरह से यूज करने में सहूलियत देता है। इस लिपस्टिक को लगाने पर यह लंबी टिकती है और पार्टी लुक के लिए भी यह काफी सूटेबल है। हालांकि यह लिपस्टिक कीमत में थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसकी खूबियों को देखते हुए इसका खर्च उठाया जा सकता है। कम लगने की वजह से यह लंबी चलती है और इसके फायदों को देखते हुए मैं इसे दोबारा जरूर लेना चाहूंगी। 

स्टार रेटिंग 

4/5

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।