चेहरे पर हो रही है खारिश तो रात में करें ये काम

त्वचा की देखभाल हम सब करना पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए से नए प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई बार इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स से ही हमें कई तरह की एलर्जी हो जाती है, जिसके कारण त्वचा में खारिश होने लगती हैं।
हालांकि चेहरे पर खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि किसी मेकअप प्रोडक्ट का त्वचा को सूट न करना और भी आदि। अगर आपको भी इसी तरह की स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं ऐसी 2 चीजें, जिसको रात के समय इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में होने वाली खारिश कम हो सकती है। साथ ही बताएंगे उन चीजों के इस्तेमाल से त्वचा को फायदे।
आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा
- नारियल का तेल
इसे भी पढ़ें : त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए ये पील-ऑफ मास्क आएंगे काम
एलोवेरा के फायदे
- एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं।
- त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। (ओपन पोर्स के लिए क्या करें?)
- स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।
नारियल के तेल के फायदे
नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें : ओपन स्किन पोर्स के लिए रात को करें बस ये 2 काम
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले एलोवेरा को छिलकर क्यूब के शेप में काट लें।
- इसके बाद इन क्यूब्स को आप करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- फ्रिज से निकालने के बाद आप बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच नारियल के तेल की मिलाएं।
- इन्हें मिलाने के बाद आप इन क्यूब्स को चेहरे पर मसाज करें। (घर पर पील-ऑफ मास्क बनाने का तरीका)
- मसाज करने के लिए आप हल्के हाथों के प्रेशर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- करीब 10 मिनट तक मसाज करने के बाद आप इसे चाहे तो साफ कर लें या लगा ही रहने दें।
- रात भर यह त्वचा के अन्दर तक जाकर स्किन को मॉइस्चराइज भी करेगा।
अगर आपको ये स्किन केयर टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।