ब्लैकहेड्स एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी कभी ना कभी करते ही हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए हम पार्लर जाना अधिक पसंद करते हैं, जबकि अगर आप चाहें तो खुद अपनी किचन में ही इस समस्या का इलाज ढूंढ सकते हैं। जी हां, ब्लैकहेड्स हटाने के लिए मसूर दाल काफी लाभदायक साबित हो सकती है।
मसूर दाल एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करती है। यह स्किन से डेड स्किन सेल्स और अशुद्धियों को धीरे-धीरे साफ़ करती है। यह पोर्स को ओपन अप करने में मदद करती है, जो ब्लैकहेड्स को रोकने और हटाने के लिए ज़रूरी है। इसके अलावा, मसूर दाल स्किन से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करते हैं। जिससे ब्लैकहेड्स की संभावना काफी कम हो जाती है। इतना ही नहीं, स्किन पर मसूर दाल का उपयोग करने से पोर्स को टाइटन करने में मदद मिल सकती है, जिससे ब्लैकहेड्स के दोबारा उभरने की संभावना कम हो जाती है। आप मसूर दाल को बतौर स्क्रब अपनी स्किन पर अप्लाई करें और ब्लैकहेड्स से निजात पाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मसूर दाल की मदद से बनने वाले कुछ स्क्रब के बारे में ही बता रहे हैं, जो ब्लैकहेड्स को दूर करने में सहायक है-
मसूर दाल और शहद से बनाएं स्क्रब
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे और ब्लैकहेड्स को रोकने में मदद करते हैं, जबकि मसूर दाल त्वचा को एक्सफोलिएट करती है, जिससे स्किन अधिक स्मूथ व क्लीन नजर आती है।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच मसूर दाल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- स्क्रब बनाने का तरीका-
- सबसे पहले मसूर दाल को दरदरा पीस लें।
- गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए इसे शहद के साथ मिलाएं।
- अब स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक धीरे से मालिश करें।
- इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
मसूर दाल और ओटमील से बनाएं स्क्रब
ओटमील अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है, जिससे यह ब्लैकहेड्स हटाने के लिए एकदम सही है। मसूर दाल के साथ मिलकर यह स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करने, ब्लैकहेड्स हटाने और स्किन को गहराई से क्लीन करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच मसूर दाल
- 1 बड़ा चम्मच ओटमील
- 2 बड़े चम्मच पानी
स्क्रब बनाने का तरीका
- मसूर दाल और ओटमील को एक साथ पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।
- आप इसे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
- स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं और ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर फोकस करते हुए सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें।
- इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
मसूर दाल और दही से बनाएं स्क्रब
यह स्क्रब ब्लैकहेड्स को साफ़ करने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट भी करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने और ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करता है, जबकि मसूर दाल एक जेंटल स्क्रब की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें:आपकी खूबसूरती के लिए वरदान है मसूर दाल से बने ये 3 फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच मसूर दाल (भिगोकर पेस्ट बना लें)
- 1 बड़ा चम्मच दही
- स्क्रब बनाने का तरीका-
- पिसी हुई मसूर दाल को दही के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
- ब्लैकहेड्स वाले क्षेत्रों पर ध्यान दें और सर्कुलर मोशन में धीरे से मालिश करें।
- इसे दस मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, पानी की मदद से स्किन क्लीन करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों