herzindagi
makeup look for lohri function in hindi

लोहड़ी के दिन करें ऐसे मेकअप, दिखेंगी आकर्षक

मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपने फेस शेप, स्किन कलर और टेक्सचर को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि आप खूबसूरत नजर आ सकें।
Editorial
Updated:- 2023-01-02, 19:28 IST

हर फंक्शन में जाने के लिए हम आए दिन नए से नए लुक को कैरी करना पसंद करते हैं। इसके लिए हम इंटरनेट की सहायता भी लेते हैं। वहीं रोजाना मेकअप ट्रेंड भी बदल रहे हैं। ऐसे में कई बार अपने लिए सही तरह का मेकअप लुक चुनते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं।

अगर आप भी इसी तरह कंफ्यूज हो जाती हैं और लोहड़ी के फंक्शन के लिए सही मेकअप लुक नहीं चुन पा रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं लोहड़ी के फंक्शन के लिए कुछ लेटेस्ट मेकअप लुक्स और साथ ही बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ बातें। तो आइये देखें वो लुक्स- 

 

गोल्डन ग्लैम लुक 

golden glam look

इस तरह का लुक देखने में बेहद हेवी और रॉयल लुक देने में मदद करता है। ध्यान रहे कि आप अपनी स्किन कलर के हिसाब से ही परफेक्ट गोल्डन कलर का चुनाव करें। ऐसा करने से आपका लुक आकर्षक नजर आएगा। साथ ही इस तरह के लुक को आप किसी भी सोबर और लाइट कलर के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ब्लश के लिए आप वार्म पिंक और ब्रोंजर को मिक्स करके इस्तेमाल करें।  (मस्कारा से जुड़े हैक्स)

 इसे भी पढ़ें :  चेहरे की तरह अपनी बॉडी को हाइलाइट करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

न्यूड मॉव लुक 

mauve look

मॉव कलर आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कलर देखने में जितना सोबर नजर आता है, उतना ही क्लासी लुक भी देने में मदद करता है। ऐसा लुक आप फ्लोरल या किसी लाउड कलर के ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। वहीं अगर आप चाहे तो केवल आई मेकअप के लिए बारीक ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप बेस के लिए ड्युई लुक भी चुन सकती हैं। (मस्कारा लगाने के टिप्स)

  इसे भी पढ़ें : ये मेकअप ब्लश मिस्टेक्स बिगाड़ सकती हैं आपका लुक

ग्लिटरी मेकअप 

glittery makeup looks

वहीं कई बार ड्युईनेस और ग्लिटर को कैरी करना बेहद पसंद करते हैं। इस तरह का लुक आप प्लेन ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। बता दें कि इस लुक के लिए आप सबसे पहले बेस मेकअप को ड्युई रखें और मेकअप के कलर के लिए ब्लश पिंक कलर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इस लुक को क्रिएट करने के लिए क्रीम बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए लोहड़ी के फंक्शन के लिए मेकअप के ये लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।