Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

फटे होंठों की वजह से खो गई है मुस्कान? इन 10 उपायों से पाएं सॉफ्ट और पिंक लिप्स

अगर आप होंठ फटने की समस्या से परेशान हैं, तो यहां दिए जा रहे टिप्स आजमाकर देख सकती हैं। कुछ ही दिनों में राहत महïसूस होगी।
By Sakhi Digital | Edited By Pooja Sinha
Updated:- 2026-07-31, 09:20 IST
lips care tips
Sakhi

बदलता मौसम, शुष्क त्वचा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कम पानी पीना, धूम्रपान, प्रदूषण, दवाओं का रिएक्शन और ज्यादा समय धूप में रहना होंठ फटने के सामान्य कारण हैं। इसके अलावा हाइपोथायरायडिज्म और पाचन (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) से जुडी बीमारियों की वजह से भी होंठ फट सकते हैं। हमारी रसोई में बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो इस समस्या से निजात दिलाने में बेहद मददगार हो सकती हैं। इसके लिए आकाश हेल्थ केयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट की डॉ. पूजा चोपड़ा सेबात की थी।  आइए जानते हैं उन चीजों के इस्तेमाल के बारे में

फटे होंठों के लिए आसान घरेलू नुस्खे

अगर आप अपने फटे होंठों की समस्या से परेशान हैं तो यहां निम्न तरीके दिए जा रही हैं, जिनके बारे में आगे जानते हैं-

  • शुद्ध शहद: रोज रात को शुद्ध शहद की कुछ बूंदें फटे होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी में भीगे कपडे से पोंछ लें। लगातार एक हफ्ते तक ऐसा करने से आराम महसूस होगा।
  • गुलाब की पत्तियां और दूध: तीन चम्मच कच्चे दूध में दो घंटे तक 10-12 गुलाब की पत्तियां भिगोएं। इन्हें पीसकर होंठों पर लगाएं और कुछ देर बाद गीले कपडे से पोंछ लें। रात को सोने से पहले एक हफ्ते तक लगातार यह पेस्ट लगाने से फटे हुए होंठ ठीक हो जाएंगे।

health-benefits-of-goat-milk-1586900792

  • ग्लिसरीन: रात को सोने से पहले फटे हुए होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से भी राहत महसूस होती है।
  • देसी घी: घर पर बने देसी घी की हल्की मालिश करने से फटे होंठों को बहुत आराम मिलता है।
  • खीरा: गर्मियों के मौसम में खीरा पीसकर या उसका रस लगाने से रूखे और फटे होंठ कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं।
  • नींबू और ग्लिसरीन: एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर रोज रात को सोने से पहले फटे होंठों पर लगाएं। सुबह गीले कपडे से पोंछने से कुछ ही दिनों में होंठों की रंगत और नमी लौट आती है।

यह भी पढ़ें- न Lipstick थी, न Lip Tint... फिर कैसे होंठों को रंगती थीं रानी-महारानियां?

  • नारियल तेल: होंठ फट गए हों तो रात को सोते समय उन पर नारियल का तेल लगाने से फायदा मिलता है। इससे होंठों की सूजन भी दूर होती है।
  • ग्रीन टी बैग: ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में भिगोकर होंठों पर रखने से फटे होंठों की वजह से होने वाला दर्द ठीक हो जाता है।
  • सरसों का तेल: होंठ फटने पर रात को नाभि पर सरसों का तेल लगाने की पुरानी परंपरा बहुत असरदार है।
  • मलाई और हल्दी: फटे होंठों पर रोज रात को मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर मालिश करने से जल्द आराम मिलता है।
  • एलोवेरा जेल: होंठ फट रहे हों तो रोज रात को सोने से पहले उन पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से राहत महसूस होगी।

इन बातों का भी रखें ध्यान

केवल होंठों की बाहरी केयर करना काफी नहीं है आपको इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है-

  • पर्याप्त पानी पीएं: त्वचा में नमी की कमी होने पर होंठ फटने लगते हैं, इसलिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं।
  • संतुलित आहार लें: अपने खाने में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। 

marico-to-give-pure-honey-certificates

  • होंठों को न छीलें: होंठ फट गए हों तो बार-बार उन पर जीभ न फिराएं और न ही उन्हें दांतों से छीलने की कोशिश करें। इससे समस्या और बढ सकती है।
  • मसालेदार खाने से परहेज: बहुत ज्यादा मसालेदार और ऑयली चीजें संतुलित मात्रा में ही खाएं।

 डिस्क्लेमर: यदि आप किसी गंभीर शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो इन नुस्खों को आजमाने से पहले किसी चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ होंठों को आउटलाइन करना ही नहीं, इन 4 तरीकों से करें लिप लाइनर का यूज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।