सिर्फ होंठों को आउटलाइन करना ही नहीं, इन 4 तरीकों से करें लिप लाइनर का यूज

महिलाएं होंठों के शेप को और बेहतर बनाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि यह छोटा-सा ब्यूटी प्रोडक्ट आपके बहुत काम आ सकता है? अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपकी लिपस्टिक का लुक पूरी तरह बदल सकता है और आपके होंठों को और भी खूबसूरत बना सकता है। ज्यादातर लोग लिप लाइनर को सिर्फ लिपस्टिक लगाने से पहले एक बॉर्डर बनाने का जरिया मानते हैं, जबकि मेकअप आर्टिस्ट इसका इस्तेमाल कई अन्य तरीकों से भी करते हैं। अगर आप भी लिप लाइनर का इस्तेमाल केवल होंठ के शेप के लिए करती हैं, तो यह लेख आपके लिए कमाल का साबित हो सकता है। नीचे जानें कैसे?
लिप लाइनर बेस की तरह इस्तेमाल करें
कई बार महिलाओं की शिकायत रहती है कि लिपस्टिक लगाने के कुछ ही घंटे बाद हट जाती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या आती है, तो लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए होंठों को लिप लाइनर से आउटलाइन करने के बजाय पूरे होंठों पर लिप लाइनर से शेड यानी फिल-इन करें।
अब इसके ऊपर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगाएं। बता दें कि लिप लाइनर इस दौरान एक प्राइमर या बेस की तरह काम करता है, जिससे लिपस्टिक दिनभर टिकी रहती है और बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती।

इसे भी पढ़ें- लिप लाइनर और कंसीलर की मदद से पतले होंठों को दें Plump Look, यह तरीका आएगा काम
होंठों को दें प्लंप और भरा-भरा लुक
अगर आपके लिप्स पतले हैं और आप इन्हें प्लंप और भरा-भरा दिखाना चाहती हैं, तो उस समय लिप लाइनर काम आ सकता है। इसके लिए अपने होंठों की नेचुरल आउटलाइन से बाहर की तरफ लिप लाइनर लगाएं। ध्यान रखें कि यह लाइन ज्यादा बाहर न जाए, वरना लुक फेक लग सकता है। इसके बाद अंदर लिपस्टिक भरें और बीच में थोड़ा-सा ग्लॉस लगा लें। इससे आपके होंठ भरे-भरे, प्लंप और बोल्ड नजर आएंगे।

ओम्ब्रे लिप लुक बनाएं
इंटरनेट पर लिप लाइनर से जुड़े कई हैक वायरल होते रहते हैं। इसी में से एक है ओमब्रे लिप लुक। बता दें आजकल 2-इन-1 यानी ओम्ब्रे लिप्स लुक ट्रेंड में है। इसके लिए सबसे पहले होंठों के किनारों पर अपनी लिपस्टिक के रंग से एक या दो शेड डार्क लिप लाइनर लगाएं। अब होंठों के बीच वाले हिस्से में हल्की लिपस्टिक लगाएं।
लास्ट में उंगली या ब्रश की मदद से दोनों रंगों को आपस में हल्का-सा ब्लेंड कर लें। इससे आपके होंठों को एक थ्री-डी और ट्रेंडी डायमेंशनल लुक मिलता है।

लिपस्टिक की तरह सीधे इस्तेमाल करें
अगर आपके पास मैट लिपस्टिक नहीं है या फिर आप ट्रैवल कर रही हैं और लिपस्टिक ले जाना भूल गई हैं, तो लिप लाइनर काम आ सकता है। इसके लिए पूरे होंठों पर लिप लाइनर को ही लिपस्टिक की तरह भर लें। अगर आपके होंठ ड्राई लग रहे हैं, तो इसके ऊपर थोड़ा-सा लिप बाम लगा सकती हैं। लिप लाइनर, लिपस्टिक से ज्यादा पिगमेंटेट और टिकाऊ होता है, जिससे आपको परफेक्ट और स्मज-प्रूफ मैट फिनिश लुक मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- लिप लाइनर और लिपस्टिक का सही कॉम्बिनेशन कैसे चुनें? जानें हर शेड के लिए बेस्ट मैच
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। इसी प्रकार अन्य आर्टिकल के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।