मेकअप करने का शौक तो महिलाओं में अक्सर देखा ही गया है, लेकिन कई महिलाएं है जो सिर्फ लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं।
अब मेकअप की बात हो और लिपस्टिक का ज़िक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन अपने स्किन टोन के हिसाब से सही लिप कलर चुनना भी एक टास्क होता है, क्योंकि अगर सही लिप कलर नहीं चुना गया तो ये आपके चेहरे का पूरा लुक खराब कर सकता है।
लिप कलर चुनते समय महिलाएं काफी बार बेहद कंफ्यूज हो जाती हैं और गलत लिप शेड खरीद लेती हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने से ज्यादा दूसरे के लिप कलर पसंद आ जाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं जो लिप कलर उन पर सूट कर रहा है वो आप पर भी उतना ही खूबसूरत लगे। इसलिए सही लिप कलर चुनना बेहद जरुरी है, ताकि आप भी अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकें। लेकिन अब ये होगा कैसे?
अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं जो नहीं जानती कि कैसे चुनें अपने लिए राइट शेड, तो आज हम आपको कुछ ऐसे शेड्स बताएंगे जिसे आप कर सकती हैं अपनी मेकअप किट में शामिल और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत, आइए जानें।
वाइन कलर
वाइन कलर को हमेशा से ही बेहद अंडररेटेड समझा गया है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि वाइन कलर अपने आप में ही अपनी एक अलग जगह बनाता है। अगर आप मेकअप में सिर्फ लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करती हैं तो वाइन कलर को पिक कर सकती हैं। यह एक डार्क बोल्ड कलर है जो कि आप रोजाना लगा सकती हैं और अपने चेहरे की सुंदरता को हाइलाइट कर सकती हैं।
जिंजरब्रेड कलर
केवल कुछ ही महिलाएं जिंजरब्रेड कलर के बारे में जानती होंगी। यह कलर हमेशा से बेहद अंडरवैल्यू रहा है। यह कलर ऑरेंज ब्राउन का मिक्स है जो कि हर स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है। खासकर कॉलेज गर्ल्स इस कलर को बेहद पसंद करती हैं क्योंकि यह कलर एकदम हटके और लाइट लगता है। साथ ही आप इस कलर को रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़े : एक्सपर्ट टिप्स: गॉर्जियस लुक के लिए सांवली त्वचा पर आप भी ट्राई कर सकती हैं ये 10 लिपस्टिक शेड्स
रूबी रेड कलर
पार्टी हो या कोई भी फंक्शन, यह कलर हर अवसर के लिए बेहद सूटेबल है। रूबी रेड कलर एक बेहद बोल्ड कलर माना जाता है। इस कलर का अंडरटोन ओरेंज है और दिखने में ये कलर थोड़ा सा पर्पल टच भी देता है। जो महिलाएं डार्क रेड कलर को पसंद नहीं करती हैं लेकिन उन्हें बोल्ड कलर पसंद है उनके लिए ये कलर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़े : सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन
डस्क रोज़ कलर
डस्क रोज़ कलर सभी कलर फैमिलीज़ से बिल्कुल हटके है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर लिप्स को बेहद नेचुरल लुक देता है जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगता है। अधिकतर ये कलर यंग गर्ल्स को पसंद आता है क्योंकि ये बहुत लाइट है और इसकी वजह से ये कलर चेहरे को एक सॉफ्ट लुक देता है।
Recommended Video
डीप रेड कलर
लिपस्टिक की बात हो और रेड कलर का जिक्र न किया जाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस कलर की अंडरटोन वार्म होती है लेकिन ये बोल्ड और क्लासी लुक देता है। यह कलर अपने आप में ही एक स्टाइल स्टेटमेंट है। शादी हो या कोई भी अवसर यह कलर हमेशा से ही एवरग्रीन रहा है।
अगर आपको भी लिप कलर चुनते समय ऐसी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो आप इन कलर्स को अपनी मेकअप किट में ऐड कर सकती हैं। अगर मेरी यह लिप कलर पिक्स आपको पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसी और टिप्स को जानने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।