50 साल की महिलाएं इस तरह से करें अपनी लिपस्टिक का चुनाव, दिखेंगी जवां

महिलाएं अपने होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। यूं तो लिपस्टिक के सारे शेड हर ऐज की महिलाओं पर अच्छे लगते हैं, लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से लिपस्टिक लगा कर आप और भी जवां दिख सकती हैं। जैसा हम सभी जानते हैं, 50 साल की उम्र के बाद त्वचा पर धीरे-धीरे झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसलिए इस समय लिपस्टिक का शेड भी बहुत सोच-समझकर चुनना चाहिए। बढ़ती उम्र में भी आकर्षक दिखाना है तो आइए हम आपको बताएंगे कि कैसे सही लिप शेड को लगाकर आप जवां दिख सकती हैं।
कॉपर ब्राउन कलर लिपस्टिक शेड

कॉपर ब्राउन हर उम्र की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन लिपस्टिक शेड है। 50 साल की उम्र वाली महिलाओं के लिए कॉपर ब्राउन शेड को सबसे बेस्ट माना गया है। महिलाएं इस कलर की लिपस्टिक को किसी भी आयोजन में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिप कलर फेस को क्लासी लुक देने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें:ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक
मजेंटा कलर लिपस्टिक शेड

मजेंटा शेड काफी खूबसूरत नजर आता है, जो आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देता है, इसलिए पहले मजेंटा लिप लाइनर से अपने लिप्स को लाइन करें और फिर मजेंटा शेड की लिपस्टिक लगाएं। ऊपर से लाइट ग्लिटर लगाएं। इससे आप काफी अलग नजर आ सकती हैं।
बेज कलर लिपस्टिक शेड

बेज कलर किसी भी उम्र और किसी भी कलर की ड्रेस के साथ मैच करता है। बेज कलर गोरी रंग की महिलाओं के साथ ही सांवली रंग की महिलाओं पर भी खूब खिलता है। इसे आप किसी भी केज़ुअल वियर या ऑफिस वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह 50 साल की महिलाओं के लिए भी सबसे अच्छा लिपस्टिक शेड है।
इसे भी पढ़ें : लिपस्टिक लगानी नहीं आती है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स
न्यूड कलर लिपस्टिक शेड
न्यूड लिपस्टिक आपको नेचुरल लुक दे सकती है। अगर आप हैवी आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाएं तो ये आपकी स्किन के लिए परफेक्ट है। इसे अप्लाई करने के लिए आप डायरेक्ट न्यूड कलर ट्राई कर सकती हैं या फिर इस तरह की लिपस्टिक के लिए आप एक मोटी लिप लाइन बनाकर उसमें लिपस्टिक कलर भर सकती हैं।
उम्मीद है कि आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।