Lip Peeling Tips: होठों से निकल रही है स्किन? तो इस खास चीज का सोने से पहले करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में अधिकतर महिलाएं होठों से निकलने वाली स्किन की वजह से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में यह उनके चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर सकता है। अगर आप भी होठों से निकलने वाली पपड़ी की वजह से परेशान हैं और इसे ठीक करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं।
होठों से निकलने वाली स्किन के लिए उपाय
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हैं, जो फटे होठों की वजह से काफी परेशान रहती हैं। खासकर सर्दी के मौसम में होठों से पपड़ी निकालना एक आम समस्या है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो अब आप घर पर रहकर मलाई और देसी घी का इस्तेमाल कर अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।

मलाई और घी से बनाएं खास पेस्ट
एक्सपर्ट में आगे बताया कि आप घर पर रहकर नेचरली अपने होठों को गुलाबी और खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही होठों से निकलने वाली स्किन को भी कम कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ी ताजी मलाई निकाल लें। अब उसमें थोड़ा देसी घी मिक्स करें और अच्छी तरह दोनों को मिला लें। अब रोजाना रात में सोने से पहले आप इस मिश्रण को अपने होठों पर लगा सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस पेस्ट को आप रोजाना रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। जब आपके होंठ ठीक हो जाए, तब इसका इस्तेमाल कम कर दें। यह मिश्रण आपके होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा साथ ही होठों से निकलने वाली स्किन की समस्या को भी कम करने में मदद करेगा।
इस उपाय को आजमाकर आप अपने होठों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रख सकती हैं। अगर आप पहली बार अपने होठों पर इस मलाई वाले पेस्ट का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Pink Lips Tips: फटे और ग्रे होठों के लिए आजमाएं ये खास उपाय, मिलेगा नेचुरल पिंक ग्लो
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।