Lipshades With Saree: रेड कलर की जगह लिपस्टिक के ये कलर्स आपको देंगे परफेक्ट साड़ी लुक

किसी भी लुक को खास बनाने के लिए मेकअप सही तरीके से करना जरूरी होता है। इसमें आपको कई सारे कलर कॉम्बिनेशन और शेड्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही फैमिली और टोन का लिप कलर आप खुदही चुन सकते हैं।
लिपस्टिक के कलर को चुनने के लिए आपको सबसे पहले आउटफिट के रंग को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। आजकल रेड के अलावा लाइट और ब्राउन शेड्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आइये देखते हैं रेड के अलावा एथनिक लुक में जान डालने के लिए किन शेड्स को आप चुन सकते हैं।
न्यूड ब्राउन कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
ब्राउन फैमिली टोन वाले लिप शेड पसंद करती हैं तो इस तरीके के पिंकिश ब्राउन वाली वार्म शेड के ब्राउन को होंठों पर लगा सकती हैं। यह शेड फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन के साथ बेस्ट लुक देने में सहायता करता है।
ग्लॉसी शेड कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
नेचुरल लुक आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको ज्यादातर शाइनी बेस मेकअप के साथ लिपस्टिक के लिए ग्लॉस को चुना जा सकता है। ग्लॉस लगाने से पहले आप मैट कलर वाली लिपस्टिक को चुन सकते हैं। यह आपके लिप्स को अलग सा लुक देने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें : सफेद रंग के कपड़ों के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, हर स्किन टोन के लिए रहेंगे बेस्ट
ब्लश पिंक कलर

हल्की शाइन वाले लिप कलर को पसंद करती हैं तो इस तरीके के मीडियम शेड के ब्लश पिंक कलर को लिपस्टिक के लिए चुन सकती हैं। बता दें कि यह शेड पिंक के सभी डार्क और हल्के कलर टोन के कपड़ों के साथ-साथ अन्य कई कलर कॉम्बिनेशन के साथ भी बेस्ट लुक देने में मदद करता है।
लाइट पिंक कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
ब्यूटी ट्रेंड में सनकिस्ड लुक आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी दिन के समय कलर के कपड़े पहन रही हैं तो इस तरह के ऑरेंज टोन वाले पीची पिंक कलर लिपशेड को चुनें। इसमें आप लिपस्टिक के लिए मैट फिनिश लुक को ही चुनें। यह आपके लिप्स को काफी क्लासी लुक देने में मदद करेगा1001165
इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
अगर आपको लिपस्टिक के ये खास शेड्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।