herzindagi
makeup look

Party Makeup Look: पार्टी लुक के लिए इन लिप कलर को करें ट्राई

आपको लिपस्टिक लगाने का शौक है तो इन शेड को आप पार्टी लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं, ये आपके मेकअप लुक में जान भर देगी।
Editorial
Updated:- 2023-04-21, 11:59 IST

मेकअप करना महिलाओं को काफी पसंद होता है। लेकिन ये पुरा तभी होता है जब आप लिपस्टिक लगाती हैं ऐसे में अगर आप पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा आ रहा कि कौन सा लिप कलर आपके ऊपर अच्छा लगेगा तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यहां पर हम आपको बताएंगे कुछ ट्रेंडी लिप कलर के बारे में बताएंगे जो आपके लुक को पूरा करेंगे साथ ही आपको डिफरेंट लुक देंगे।

टोमेटो रेड कलर

Tomato red colour lipstick

अगर आपको पार्टी में डिफरेंट लुक क्रिएट करना है तो टोमेटो रेड लिप कलर (न्यूट्रल कलर लिपस्टिक) उसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे नाइट पार्टी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये कलर सबसे ज्यादा ब्लैक कलर पर अच्छा लगता है क्योंकि ये कलर लगाने पर आपका लुक और ज्याद बोल्ड हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: 200 से 1000 रुपए की रेंज वाली ये हैं भारतीय स्किन टोन के लिए 7 सबसे बेस्ट न्यूड लिपस्टिक

डीप प्लम लिपस्टिक

Deep plum shade lipstick

अगर आपका कलर फेयर है तो आप डीप प्लम लिपस्टिक कलर लगा सकती हैं। यह कलर भी पार्टी आउटफिट के साथ काफी अच्छा लगता है कई सारी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इसे बड़े-बड़े इवेंट पर ट्राई किया है। इसमें आपको कलर ऑप्शन भी कई सारे मिल जाते हैं इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन जाकर खरीद सकते हैं।

डार्क ब्राउन शेड

यह एवरग्रीन शेड है जिसे हर महिला लगाना पसंद करती है। ये कलर हर एक पार्टी लुक के साथ अच्छा लगता है साथ ही आपको क्लासी लुक देता है। इसमें आपको को कई सारे कलर शेड मिल जाते हैं जैसे- लाइट ब्राउन और कॉफी ब्राउन। सभी शेड आपको मार्केट या ऑनलाइन दोनों जगहों पर आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक शेड का चुनाव करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

टिप्स: इस कलर को अप्लाई करना है तो मेट लिप कलर में ट्राई करें। ग्लोसी में ये ज्यादा अच्छा नहीं लगता है।

यह विडियो भी देखें

पिंक शेड

pink shade lipstick

अगर आप ज्यादा ब्राइट कलर लगाने के मूड में नहीं है तो ऐसे में आप पिंक लिपस्टिक आप लगा सकती हैं। इसमें आपको लाइट पिंक और ब्लश पिंक शेड मिल जाएगा। इसे आप अपने स्किन टोन के हिसाब से ट्राई कर सकती हैं।

टिप्स: इन लिपस्टिक शेड को आप इंडियन वीयर के साथ अप्लाई कर सकती हैं।

ब्लैक कार्बन शेड

ब्लैक कार्बन शेड भी काफी महिलाएं ट्राई करती हैं। ऐसे शेड को आप ऑफिस पार्टी, अवॉर्ड पार्टी और कॉकटेल पार्टी के लिए अप्लाई कर सकती हैं। ये शेड किसी भी आउटफिट के साथ काफी अच्छा लगता है साथ ही आपको डिफरेंट और सिंपल दिखाता है।

टिप्स: इस बात का ध्यान रखें की जब आप इस कलर को अप्लाई करें तो अपने मेकअप को न्यूड रखें तभी आपका लुक हाइलाइट हो पाएगा।

अगर आप मेकअप से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।