Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

पिंपल्स की समस्या होगी कम, ये 2 DIY फेस मास्क करें ट्राई

अगर आप पिंपल्स की समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो, आप इस आर्टिकल में बताए गए DIY फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं और ये फेस मास्क स्किन पर ग्लो लाने के काम करेगा।
Updated:- 2025-04-25, 20:01 IST
image

पिंपल्स की समस्या कभी भी पैदा हो सकती हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में पसीना, प्रदूषण साथ ही, धूल-मिट्टी की वजह से भी पिंपल्स की समस्या पैदा हो जाती है। वहीं इस पिंपल्स की समस्या निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, कई बार परिणाम आपके इच्छा-अनुसार नहीं आता है। लेकिन, अगर इस आर्टिकल में बताए गए DIY फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। तो, ये समस्या कम हो सकती हैं। ये DIY फेस मास्क कैसे बनाएं इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ चीजों के बारे में बताया जिनकी मदद से आप घर पर ये DIY फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इन DIY फेस मास्क का इस्तेमाल करने से जहां पिंपल्स की समस्या कम होगी तो, वहीं चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

दालचीनी का बनाएं फेस मास्क

cinnamons

दालचीनी में कई सारे गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल एजेंट, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण होते है, ये सभी गुण त्वचा को हेल्दी साथ ही, चेहरे पर ग्लो लाने के काम करते हैं। इसी के साथ दालचीनी पिंपल्स की समस्या को कम करने में उपयोगी है। दालचीनी का फेस मास्क पार शहद की मदद से बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- रूखी स्किन के कारण रहती हैं परेशान? एवोकाडो और एलोवेरा जेल के इस मास्क का करें इस्तेमाल

सामग्री

  • 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1 चम्मच शहद

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले एक कटोरी में दालचीनी पाउडर लें।
  • इसमें शहद मिक्स करके पतला पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें

ट्री टी ऑयल से बनाएं फेस मास्क 

tea tree oil

टी ट्री ऑयल anti-inflammatory और एंटीबैक्टीरियल जैसे कई गुण पाए जाते हैं. ये सभी गुण पिंपल्स की समस्या को कम करने साथ ही, त्वचा पर ग्लो लाने का काम करते हैं। इसी के साथ टी ट्री ऑयल त्वचा के पोर्स को खोलने साथ ही, स्किन से निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को भी साफ करता है।

सामग्री

  • 1/2 चम्मच ट्री टी ऑयल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें ।
  • इसमें बताई गई मात्रा के अनुसार, ट्री टी ऑयल डालें
  • इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें
  • चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए DIY फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

इसे भी पढ़ें- Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर

अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये उपाय पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-freepik/her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।