ग्लोइंग स्किन के लिए प्रयोग करें लैवेंडर ऑयल, जल्द दिखेगा निखार

हर महिला यह चाहती है कि उसका चेहरा हमेशा ग्लो करता रहे। साथ ही वह सबसे खूबसूरत दिखाई दे, लेकिन हमारे खान पान और प्रदूषण के चलते हमारे चेहरे से यह ग्लो खत्म होने लगता है। अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो को बनाएं रखने के लिए महिलाएं महंगी क्रीम से लेकर हर तरह के प्रोडक्ट्स का प्रयोग करती है। जिसके कारण उनका चेहरा कुछ समय के लिए तो सुंदर दिखने लगता है, लेकिन कई ज्यादा खराब हो जाता है। ऐसे में आप लैवेंडर ऑयल का प्रयोग कर के ग्लोइंग स्किन पा सकती है। तो आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट छाया आनंद से कैसे लैवेंडर ऑयल का प्रयोग करके आप नेचुरल ग्लो पा सकती हैं।
लैवेंडर ऑयल के फायदे

लैवेंडर ऑयल स्किन की ड्राईनेस और खुजली को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह स्किन के रैशेज और जलन को भी कम करता है। लैवेंडर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो स्किन को एजिंग से बचाने में मदद करता है। साथ ही यह चेहरे का निखार और ग्लो वापस लाने में भी मदद करता है।
लैवेंडर ऑयल विद चंदन

चंदन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जो चेहरे के एक्ने को कम करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़े चम्मच लैवेंडर ऑयल
- 2 छोटे चम्मच चंदन पाउडर
- गुलाब जल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर ले लें।
- अब इसमें लैवेंडर ऑयल और गुलाब जल को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड फेस मास्क
इसे जरूर पढ़ें- अगर स्किन को बनाना है ग्लोइंग और टैनिंग से रहना है दूर तो चंदन से बनाएं ये फेस पैक
लगाने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को धोकर पोंछ लें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।
- करीब 20 मिनट के बाद जब यह पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को धो लें।
- फिर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
इसे जरूर पढ़ें- काली गर्दन हो जाएगी साफ, बस शहनाज हुसैन का ये नुस्खा आजमाएं
लैवेंडर ऑयल के साथ खीरा

खीरे में विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और मैंगनीज सहित कई एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है और स्किन को टाइट करता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़े चम्मच लैवेंडर ऑयल
- 1 छोटा खीरा
- गुलाब जल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खीरे को मिक्सी में पीसकर के पेस्ट बना लें।
- अब इसे एक बाउल में निकाल लें।
- फिर इस मिश्रण में लैवेंडर ऑयल और गुलाब जल डालकर के अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
लगाने का तरीका
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें।
- जब यह पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को धो लें।
- फिर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।