HZ Tried & Tested: Lakme 9 to 5 Primer + Gloss Nail Colour का रिव्यू और प्राइज

सजने और संवरने का शौक तो हर महिला को होता है। मगर, शरीर की सजावट केवल चेहरे पर मेकअप लगा लेने से पूरी नहीं होती है। हाथों और पैरों के नाखूनों में नेल पेंट जब नहीं लगता महिला का श्रंगार अधूरा ही रहता है। हाथों और पैरों के नाखूनों में नेलपेंट लगाने से यह बहुत ही प्रेजेंटेबल भी नजर आते हैं। साथ ही इससे आपके हाथों की शोभा भी बढ़ जाती है। वैसे बाजार में बहुत सारे ब्रांड्स के नेल पेंट आपको मिल जाएंगे। मगर, यदि आप ऐसे नेलपेंट की तलाश में हैं जो कई दिनों तक वैसा का वैसा ही बना रहे तो आपको lakme 9 to 5 primer gloss nail colour ट्राय करना चाहिए। इस नेल पेंट में बहुत सारी खूबियां, जो आपको इसका रिव्यू पढ़ने से पता चलेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: HZ Tried & Tested: Nykaa So Matte Mini Lipstick का रिव्यू और प्राइज

Claims
- प्राइमर और ग्लॉस नेल कलर
- जल्दी सूख जाता है
- लॉन्ग लास्टिंग होता है
- 19 कलर्स में उपलब्ध है
- ग्लॉशी शाइन
इसे जरूर पढ़ें: Kara Wipes Nail Polish Remover का रिव्यू: HZ Tried And Tested
Price
Lakme 9 to 5 Primer + Gloss Nail Colour की 6 एमएल बोतल 180 रुपए में उपलब्ध है। Faces Magneteyes Kajal का रिव्यू

Packaging
Lakme 9 to 5 Primer + Gloss Nail Colour मोटे ग्लास की ट्रैंगुलर बॉटल में आता है। इसके उपर कॉपर कोटिंग वाली प्लास्टिक की कैप लगी हुई है।
Pros
- यह 19 बेहतरीन रंगों में उपलब्ध है।
- इसका एक ही कोट काफी। अगर आपको ज्यादा अच्छा कलर चाहिए तो आप दो कोट भी लगा सकती हैं।
- यह लगाते ही सूख जाता है। आपको इसके सूखने का इंतजार नहीं करना पड़ा
- यह लॉन्ग लास्टिंग भी है। अगर आप घर के कामकाज ज्यादा नहीं करती हैं तो यह कलर आपके नेल्स से हफ्तेभर कहीं नहीं जाने वाला है। Nykaa Matcha Tea Chamomile Sheet Mask का रिव्यू
Cons
- प्राइज के हिसाब से क्वॉन्टिटी बहुत कम है।
- इसे नेल पेंट को आप हवा में बैठ कर न लगाएं यह बहुत जल्दी सूख जाता है।
My Experience
मुझे हाथों और पैरों के नाखूनों पर नेल पेंट लगाना बहुत ही पसंद है। मैं हमेशा ऐसे नेल पेंट की तलाश में रहती हूं जो कम से कम 3-4 दिन बिलकुल वैसा की वैसा ही बना रहे। मुझे ज्यादातर जो नेल पेंट मिले उनमें से लगभग सारे ही 2 दिन बाद ही फेड होने लगते थे मगर जब से मैनें Lakme 9 to 5 Primer + Gloss Nail Colour लगाना शुरू किया है तब से मैं बहुत अधिक खुश हूं। यह नेल पेंट 7 दिन बाद भी वैसा का वैसा ही नजर आता है। हां, मुझे ज्यादा घर के काम नहीं करने पड़ते। मगर, ऐसा अगर किसी को करना भी पड़े तो यह नेलपेंट आराम से 3-4 दिन तक फेड नहीं होता है। Lakme 9 to 5 Primer + Gloss Nail Colour की एक खासियत यह भी है कि यह बहुत थिक है। इसका एक ही कोट लगाने से नाखून कवर हो जाता है। मगर आप यदि इसके 2 कोट लगाती हैं तो इसका कलर निखर कर आता है। इसमें एक खूबी यह भी है कि यह लगाते ही सूख जाता है। इसे पंखे के नीचे सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती है। हां, इसका प्राइस थोड़ा ज्यादा है। मेरे पास इसके दो शेड्स क्रमश: Salmon Strike और Blue Scape। दोनों ही शानदार है। यह कलर मेरी हर ड्रेस के साथ मैच कर जाते हैं।
Rating
4/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।