Faces Magneteyes Kajal का रिव्यू: HZ Tried And Tested

अगर कहा जाए कि काजल के बिना मेकअप अधूरा है तो यह गलत नहीं होगा। कुछ महिलाएं तो बिना काजल लगाए घर से बाहर कदम भी नहीं रखतीं। मैं भी उन्हीं में से एक हूं। एक दिन भी काजल आंखों में नहीं लगा होता है तो आंखें सूनी सी नजर आती हैं। वैसे मेरी जैसी कई महिलाएं है जो काजल के बिना नहीं रह सकतीं। मैंने कई ब्रांड्स के काजल इस्तेमाल किए हैं। मगर, मुझे जेट ब्लैक कलर केवल Faces Magneteyes के काजल में ही मिला। बेस्ट बात तो यह है कि यह काजल अच्छे होने के साथ-साथ सस्ता भी है। यदि आप जानना चाहती हैं कि इस काजल की खासियत और क्या कमियां हैं तो मेरा रिव्यू जरूर पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: L’Oreal Paris Kajal Magique Bold का रिव्यू: HZ Tried And Tested

दावा
- स्मज प्रूफ
- डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड
- स्मूद टेक्सचर
- गुड पिगमेंटेशन
इसे जरूर पढ़ें: Wet n Wild Color Icon Kohl Liner Pencil - Baby's Got Black का रिव्यू: HZ Tried & Tested
पैकेजिंग
यह एक कार्डबोर्ड की पैकेजिंग में आता है। यह रेड कलर की प्लास्टिक पेंसिलनूमा बॉडी में होता है और इसे ट्विस्ट करके आप यूज कर सकती हैं। इसे पर्स में कैरी करना आसान है।
कलर
Faces Magneteyes Kajal जेट ब्लैक होता है। यह बहुत अधिक पगिमेंटेड होता। इस काजल का एक स्ट्रोक ही काफी है। यह आपकी आंखों को बोल्ड लुक देता है। Plum NaturStudio All Day Wear Kohl Kajal का रिव्यू

कीमत
0.35 ग्राम का काजल आप बाजार से 179 रुपए में खरीद सकती हैं। मगर इससे भी कम कीमत में आप यह काजल यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको यही काजल मात्र 116 रुपए का मिलेगा।
फायदे
- इस काजल की कीमत बाकी ब्रांड्स के काजलों से काफी कम है। अगर मार्केट के काजल से आंखों में होती है खुजली तो यूज़ करें बादाम से बना काजल
- इसे आंखों पर लगाना आसान है।
- यह जेट ब्लैक कलर में आता है।
नुकसान
- लॉन्ग लास्टिंग नही है।
- थोड़ा चमकदार है।
- यह काजल बहुत ज्यादा स्टिकी है। आसानी से टूट भी सकता है। करीना कपूर खान से लें मेकअप टिप्स, काजल लगाते समय नहीं होंगी ये गलतियां
मेरा एक्सपीरियंस
मैं बिना काजल लगाए घर से नहीं निकलती हूं। मैं कई ब्रांड्स के काजल यूज कर चुकी हूं। पहली बार मैंने जब Faces Magneteyes Kajal लगाना शुरू किया तो, मैंने पाया कि यह जेट ब्लैक है और इसे बहुत ही स्मूदली आंखों पर लगाया जा सकता है। आप एक ही स्ट्रोक में इस लगा सकती हैं। मगर, इसकी बहुत बड़ी कमी यह है कि यह बहुत ज्यादा स्टिकी है। इसे लगाने के बाद काजल के छोटे पार्टिकल्स पलकों में ही चिपक जाते हैं। वहीं इसे काजल को लगाने के बाद आंखों में बहुत भारीपन लगता है। इसके पार्टिकल्स इतने ज्यादा टूटते हैं कि लगता है कि यह बहुत कम समय ही चल पाता है। अगर आप हर समय आंखों में काजल लगाए रहती हैं और बार-बार लगाती हैं तो यह 20 दिन से ज्यादा नहीं चलेगा। वहीं यह बहुत देर तक नहीं टिकता। यह फैल जाता है। हां अगर आपको स्मोकी आई चाहिए तो यह काजल उसके लिए बेस्ट है।
स्टार
3/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।