एंटी-एजिंग त्वचा पाने के लिए ये कोरियन स्किन केयर सीक्रेट्स जानें

बढ़ती उम्र का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। चेहरे पर बुढ़ापा झुर्रियां, लटकती त्वचा और झाइयों आदि की समस्या से नजर आने लगती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कोरियन महिलाओं के पास एंटी-एजिंग स्किन का राज है। इसलिए बढ़ती उम्र का असर उनकी त्वचा पर नहीं दिखता है। कोरियन एंटी-एजिंग स्किन केयर सीक्रेट के बारे में जानने के लिए हमनें अमोरेपैसिफिक इंडिया की ब्यूटी एक्सपर्ट से बात की है।
जोया ने हमें बताया कि एक्सपर्ट द्वारा यह सलाह दी जाती है कि 20 की उम्र के बाद से ही सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। यह वह समय होता है, जब स्किन के प्राकृतिक उम्र बढ़ने लगती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि आप 20 के बाद स्किन केयर शुरू नहीं कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कोरियन एंटी-एजिंग स्किन का सीक्रेट बताएंगे, जिससे आपकी 40 की उम्र में भी 30 की नजर आएंगी।
ह्यालुरोनिक एसिड से बनी चीजों का करें इस्तेमाल
कोरिया एंटी-एजिंग स्किन का सीक्रेट ह्यालुरोनिक एसिड है। एसिड स्किन को सूथिंग इफेक्ट देता है। यह बात हम सभी जानते हैं कि ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर झुर्रियां आसानी से आने लगती हैं। इसलिए त्वचा को मॉइश्चराइज रखना जरूरी है। ह्यालुरोनिक एसिड के उपयोग से त्वचा हाइड्रेट रहती है।
मेडिकल न्यूज टुडे की मानें, तो हमारे शरीर की त्वचा में कुल ह्वालूरॉनिक एसिड का लगभग आधा हिस्सा होता है। यूवी एक्स्पोजर के कारण रिंकल्स की समस्या हो जाती है, लेकिन इस एसिड के जरिए आप जवां त्वचा पा सकती हैं।
साल 2014 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार जिन महिलाओं ने 8 हफ्तों के लिए हर दूसरे दिन ह्यालुरोनिक एसिड का इस्तेमाल किया है, उनके चेहरे पर 40% झुर्रियां नहीं आई हैं और स्किन इलास्टिसिटी भी बढ़ गई है।
बैंबू एक्सटैक्ट
बैंबू एक्सट्रैक्ट में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह सिलिका का एक सोर्स है, जो स्क्रीन बैरियर को मजबूत बनाता है। इसके उपयोग से आपका चेहरा स्मूथ और कॉम्प्लेक्शन बेहतर होता है। इसलिए आपको बैंबू एक्सट्रैक्ट से बनी चीजों को अपने स्किन केयर का हिस्सा बनना चाहिए। यह आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए हेल्दी बनाने का काम करता है। (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: Anti Ageing Tips: ये 7 कोरियन स्किन केयर टिप्स रखेंगे त्वचा को जवां
जिनसेंग का इस्तेमाल करें
यंगर लुकिंग स्किन के लिए सालों से ही जिनसेंग का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। जिनसेंग में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिनसेंग के उपयोग से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। स्किन में कोलेजन की कमी के कारण त्वचा लटकने लगती है। झुर्रियां आ जाती हैं। जिनसेंग स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: चाहती हैं कोरियन महिलाओं जैसी ग्लोइंग स्किन तो घर पर बनाएं ये K प्रोडक्ट्स
आप भी एंटी एजिंग स्किन पाने के लिए ये सीक्रेट फॉलो कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।