कोरियन लड़कियों जैसी स्किन हम सभी को चाहिए होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी स्किन पर चमक हमेशा बनी रहती है। साथ ही, चेहरा साफ नजर आता है। आजकल यही ट्रेंड लड़कियों के बीच काफी चल रहा है। हर किसी को ग्लास स्किन चाहिए। कई सारी लड़कियां ऐसी हैं, जो स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। वहीं कई पार्लर जाकर ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन आपको ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। बस आपको सही टिप्स और रूटीन को फॉलो करने की जरूरत है। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
चेहरे को साफ करने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद चेहरे पर टोनर या क्रीम लगाते हैं। इस बार इस रूटीन को बदले और चेहरे पर कच्चे दूध से साफ करें। इसके लिए 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। फिर चेहरे को पानी से साफ करें। ऐसा करने से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करने लगेगी।
आप अगर ज्यादा बाहर निकलती हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आपके बैग में सनस्क्रीन जरूर हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह पर सनस्क्रीन को खरीदकर इसे अप्लाई करें। साथ ही, चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। आपको इसे रोजाना अप्लाई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Korean Glass Skin: कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए कारगार है यह नुस्खा, पहली ही बार में नजर आएगा बदलाव
आप घर पर बने टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको चावल का पानी लेना है। इसमें गुलाब को मिक्स करें। इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल को मिक्स करें। फिर इस टोनर को एक स्प्रे बोतल में डालें। अब इसे रोजाना चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, ग्लोइंग नजर आएगी।
कोरियन ग्लास स्किन के लिए आप इन रूटीन को फॉलो करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट भी रहेगी। साथ ही, ग्लास जैसी चमकदार नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: K-Obsessed: कोरियन ग्लास स्किन के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।