Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

Korean Glass Skin: कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए कारगार है यह नुस्खा, पहली ही बार में नजर आएगा बदलाव

त्वचा की देखभाल करने के लिए रोजाना स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-03-26, 04:00 IST
tips to achieve korean like glass skin

ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना बदल रहे हैं और कुछ न कुछ नया मार्केट में लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आजकल कोरियन ग्लास स्किन को काफी सराहा जा रहा है। ग्लास स्किन मतलब शीशे जैसी चमकती हुई साफ और निखरी त्वचा। 

निखरी और साफ त्वचा हम सभी चाहते हैं और इसके लिए मार्केट में आपको कई प्रोडक्ट्स भी मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से घर में मौजूद चीजों से कोरियन ग्लास स्किन पा सकते हैं।

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

papaya for korean skin

  • शहद 
  • पपीता

पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
  • यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।

शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है। 
  • इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  • यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

इसे भी पढ़ें :    K-Obsessed : कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर बना सकती हैं शीट मास्क

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

glass skin care

  • सबसे पहले एक बाउल में 1 कटोरी पपीता और एक खीरे को अच्छी तरह से पीस कर डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद चेहरे पर लगा लें।
  • चेहरे पर लगाने के लिए आप हाथों की उंगलियां या ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • 25 मिनट तक इस फेस मास्क को चेहरे पर लगा रहने दें।
  • पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • पहली ही बार में इस नुस्खे का असर आपको त्वचा पर नजर आने लगेगा।
  • इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार तक चेहरे पर आजमा सकती हैं।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको यह कोरियन स्किन केयर रूटीन पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।