त्वचा का ख्याल हम सभी रखते हैं और आजकल बदलते मार्केट की ब्यूटी ट्रेंड्स में कोरियन ग्लास स्किन हम सभी पाना चाहते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में काफी तरीके के नए-नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे।
आजकल घर में आप कई तरह के उपाय कर त्वचा की देखभाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं घर में फेस मास्क बनाने का सबसे आसान तरीका, जिसकी मदद से आप नेचुरल तरीके से त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए ब्यूटी और मेकअप एक्सपर्ट अदीबा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया है।
कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
View this post on Instagram
- 2 चम्मच चावल का पानी
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच गुलाब जल
फेस मास्क को चेहरे को लगाने से क्या होता है?
- चेहरे पर नेचुरल शाइन लाने के साथ-साथ ग्लो को बरकरार रखने में मदद करता है।
- स्किन को हाइड्रेटेड रखने और सेल्स को बूस्ट करने में सहायता करता है।
- पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए असरदार है।
कोरियन ग्लास स्किन के लिए घरेलू उपाय क्या है?
- सबसे पहले एक बाउल में चावल का पानी, एलोवेरा जेल, बादाम का तेल, शहद और गुलाब जल को मिक्स कर लें।
- इन चीजों को मिक्स करने के बाद चाहें तो इसमें नींबू का रस डालकर मिला लें।
- इन सभी चीजों को आपस में मिक्स करने के बाद चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें।
- कम से कम 20 मिनट तक इस मास्क को चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद कॉटन की मदद से चेहरे पर लगे मास्क को साफ कर लें।
- इस तरह से आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक चेहरे पर लगा सकती हैं।
अगर आपको कोरियन स्किन केयर टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों