Beauty-K Obsessed: यह आसान सा कोरियन नुस्खा आपके बालों को कमर तक कर सकता है लंबा

भारत में कोरियन ड्रामा बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं द्वारा कोरियन लड़कियों की चमकदार स्किन और लंबे स्ट्रेट बालों को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। बाजार में आपको दर्जनों कोरियन हेयर केयर प्रोडेक्ट्स मिल जाएंगे, मगर आप यदि प्राकृतिक उपाय की तलाश में हैं, जिसके प्रयोग से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सके, तो आपको इस लेख में बताए गए खास कोरियन हेयर केयर रेमेडी पर गौरफरमाना चाहिए।
आपको बता दे कि जो कोरियन उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं, उससे जुड़ी सारी समाग्री आपको घर पर ही मिल जाएगी और इस उपाय की विधि भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कि इस उपाय के लिए आपको किन सामग्रियों की व्यवस्था करनी होगी और इसके फायदे क्या होंगे।
सामग्री
- 5 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1/2 कप ग्रीन-टी का पानी
- 5 बूंद पिपरमिंट ऑयल
विधि
सबसे पहले आप एलोवेरा जेल की पत्ती को पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद जब एलोवेरा की पत्ती से पीला पदार्थ निकलकर आपको पानी में तैयरता हुआ दिख जाए तब आप एलोवेरा का जेल निकालें। इसके बाद जेल में ग्रीन-टी का पानी और पिपरमिंट ऑयल की बूंदें डालें। फिर इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में भरें। इस स्प्रे का इस्तेमाल आप नियमित रूप से बालों की जड़ों पर करें। यदि आप ऐसा करती हैं, तो इससे आपके बालों की ग्रोथ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस स्प्रे को आप बालों में लगाकर छोड़ भी सकती हैं। दूसरे दिन आप चाहें तो बालों को वॉश कर लें क्योंकि एलोवेरा जेल में प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है। इससे आपके बालों में हल्की सी चिकनाहट भी आ जाती है। वहीं आप जब इस स्प्रे को लगाने के बाद बालों को वॉश करती हैं, तो बालों में चमक और बहुत अच्छी वॉल्यूम आ जाएगी।
आप इस स्प्रे का इस्तेमल तेल लगे हुए बालों और शैंपू किए हुए बालों दोनों पर कर सकते हैं। अगर आपने बालों में कोई केमिकल ट्रीटमेंट लिया हुआ है, तब भी बालों को नरिश करने के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है।
कोरियन हेयर स्प्रे के फायदे
- अगर आपके बालों में डैंड्रफी की समस्या है, तो इस कोरियन हेयर स्प्रे के लगातार इस्तेमाल से यह समस्या कम हो जाएगी क्योंकि इस स्प्रे में एलोवेरा जेल मौजूद है, जो बालों के लिए बहुत अच्छा हेयर मॉइश्चराइजर है।
- अगर आपके बालों में जुओं की समस्या है, तो भी यह हेयर स्प्रे बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें पिपरमिंट ऑयल पड़ा हुआ है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है।
- अगर आप के स्केल्प पर बहुत अधिक खुजली होती है या फिर संक्रमण के कारण सूजन हो गई है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए भी आप इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें कि पिपरमिंट ऑयल एंटीइंफ्लेमेटरी होता है।
- बालों में चमक लाने के लिए आप इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस स्प्रे में ग्रीन-टी का प्रयोग किया गया है, जो बालों की डलनेस दूर करती है और बालों को चमकदार बनाती है।
- एलोवेरा जेल के होने से यह स्प्रे दोमुंहे बालों की समस्या की रोकथाम के लिए भी बहुत अच्छा है, क्योंकि इस स्प्रे को लगाने से बालों में रूखापन नहीं होता और स्कैल्प हाइड्रेटेड रहता है।
नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे से आपको इंस्टेंट लाभ प्राप्त नहीं होगा। नियमित इसका प्रयोग करने पर आपको जल्दी ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। सेंसिटिव स्कैल्प वालों को पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और सभी को कोई भी नुस्खा अपनाने से पूर्व स्किन पैच टेस्ट भी जरूर कर लेना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।