खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए आए दिन हम नए-नए स्किन ट्रीटमेंट भी लेते हैं। मौसम के साथ त्वचा में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिल जाते हैं। आजकल बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट को बेहद पसंद किया जाने लगा है।
त्वचा को शीशे की तरह चमकाने के लिए आप घर में मौजूद चीजें आजमा सकती हैं। तो आइये जानते हैं शीशे की तरह चमकदार त्वचा पाने के लिए कैसे करें देखभाल। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-
त्वचा का ख्याल रखने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- चावल का पानी
- दही
- बेसन
चावल का पानी चेहरे पर लगाने से क्या होगा?
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा से झुरियां, झाइयां और डार्क स्पॉट्स जैसी कई चीजों को कम करने में मदद करता है।
- चावल का पानी स्किन को लचीला बनाकर जवां रखने का काम करता है।

बेसन को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
दही को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: दही की मदद से बना यह फेस मास्क आपकी त्वचा को बना सकता है हेल्दी
त्वचा का ख्याल रखने के लिए कोरियन ट्रीटमेंट कैसे करें?
- इसके बाद एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 से 2 चम्मच भीगे हुए चावलों का पानी और 1 चम्मच दही को मिला लें।
- इन सभी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगे फेस पैक को साफ कर लें।
- हफ्ते में 2 बार तक इस ट्रीटमेंट को चेहरे पर लगाया जा सकता है।
- लगातार इस नुस्खे से त्वचा कुछ ही दिनों में चमक जाएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के लिए कोरियन ट्रीटमेंट पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों