reasons of not growing nails

आपके नेल्स की नहीं हो रही है ग्रोथ? हो सकते हैं यह 5 कारण

अगर आपके नेल्स की ग्रोथ रूक गई है तो इसके पीछे यह कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-24, 12:42 IST

हर महिला को अपने लंबे नाखून बेहद पसंद होते हैं। वह अपने लंबे नेल्स पर तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन बनाकर उसकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें लंबे नेल्स भाते तो हैं, लेकिन फिर भी उनके नेल्स की ग्रोथ नहीं होती। जिसके कारण उन्हें या तो फेक नेल्स का इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर वह अपने छोटे नेल्स से ही काम चलाती हैं।

हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा होता हो। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। नेल्स की सही देखरेख करने के बावजूद भी आपकी कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स नेल्स पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ रूक सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो नेल्स की ग्रोथ ना होने की भी वजह बन सकते हैं-

किसी भी नेल पेंट को अप्लाई कर लेना

why nails in not growing

आजकल मार्केट में बेहद सस्ती क्वालिटी की नेलपेंट कम दामों में मिल जाती है और महिलाएं इन्हें खरीद भी लेती हैं। हालांकि, किसी भी नेल पॉलिश को खरीदने से पहले दो बार सोच लें, क्योंकि खराब क्वालिटी की नेल पॉलिश आपके नाखूनों के विकास में बाधा डाल सकती है। बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे ब्रांड की नेल पॉलिश ही खरीदें। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि आप ऐसी नेल पॉलिश लगाएं जिसमें विटामिन हो।

इसे ज़रूर पढ़ें-Winter Wedding: जल्द ही शादी होने वाली है तो इस तरह से रखें अपने नाखूनों का ख्याल

एसीटोन युक्त नेल पेंट रिमूवर इस्तेमाल करना

नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए अमूमन महिलाएं डिफरेंट शेड्स की नेल पेंट का इस्तेमालकरती हैं और फिर उसे हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नेल पॉलिश रिमूवर भी आपके नेल्स पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। दरअसल, अगर आप ऐसे नेल पॉलिश रिमूवर को यूज कर रही हैं, जिसमें बहुत अधिक एसीटोन है तो इससे आपके नेल्स और क्यूटिकल्स सूख सकते हैं, जिससे उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

हमेशा ही नेल पेंट लगाए रखना

why nails not growing in hindi

कुछ महिलाओं को नेल पेंट कलर्स इतने पसंद होते हैं कि एक रिमूव करने के बाद वह दूसरा तुरंत लगा लेती है। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि आपको भी अपने नाखूनों को ब्रेक देने की जरूरत है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपनी नेल पॉलिश से कितना प्यार करती हैं, बहुत अधिक नेल पॉलिश आपके नाखूनों को कमजोर बना सकती है और इससे उनका रंग भी बदल सकता है। (नेल्स पर अप्लाई करें यह मास्क, नाखून बनेंगे स्ट्रान्ग) इसलिए, सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन अपने नेल्स पर नेल पेंट ना लगाएं और नेचुरल लुकिंग नेल्स का आनंद लें।

इसे ज़रूर पढ़ें-एक्सपर्ट से जानें नेल्स को बढ़ाने के घरेलु उपाय

मॉइश्चराइजिंग को नजरअंदाज करना

जिस तरह स्किन की केयर करने के लिए उसे सही तरह से मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह नाखूनों और क्यूटिकल्स को भी मॉइश्चराइज करना चाहिए। ऐसा ना करने से भी आपके नाखून ठीक से नहीं बढ़ते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने क्यूटिकल्स को हेल्दी और नमीयुक्त रखने के लिए, हर रात सोने से पहले अपने क्यूटिकल्स पर क्यूटिकल ऑयल या फिर नेचुरल ऑयल लगाना ना भूलें।

नेल्स को गलत तरीके से फाइल करना

Nail care tips in hindi

अमूमन नेल्स को बेहतर शेप देने के लिए नेल फाइल का इस्तेमालकिया जाता है। लेकिन नेल फाइल का गलत तरीके से उपयोग करने से भी नाखूनों की ग्रोथ धीमी हो जाता है। यदि आप अपने नाखूनों को थोड़ा बहुत बार-बार फाइल करते हैं या बहुत हार्श तरीके से नेल फाइल का उपयोग करते हैं, तो आप वास्तव में अपने नाखूनों को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसलिए, नेल फाइल का इस्तेमाल जेंटल और सही तरीके से करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।