एक्सपर्ट से जानें हेयर ऑयल और हेयर सीरम में अंतर

सालों से ही बालों में तेल का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। बालों के लिए तेल बेहद फायदेमंद होता है। आप नारियल तेल से लेकर ऑलिव ऑयल तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। क्या आप हेयर सीरम का इस्तेमाल करती हैं? अक्सर लोग सीरम और हेयर ऑयल के बीच का अंतर नहीं जानते हैं।
सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा आनंद सोशल मीडिया पर त्वचा और बालों से संबंधित जानकारी शेयर करती हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने इन दोनों के बीच का अंतर बताया है। चलिए उन्हीं से जानते हैं, क्या है बालों के लिए फायदेमंद तेल या सीरम।
तेल और सीरम में अंतर?
View this post on Instagram
क्या आपको भी लगता है कि तेल और सीरम, दोनों एक ही चीज हैं? तेल और सीरम लगाने से बालों को समान फायदे मिलते हैं? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। तेल और सीरम, दोनों ही अलग प्रोडक्ट हैं। तेल का इस्तेमाल स्कैल्प पर किया जाता है। यह नरिशमेंट का काम करता है। वहीं, हेयर सीरम का इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। सीरम आपके बालों को बाहरी तत्वों जैसे धूल, प्रदूषण, गर्म हवा आदि से प्रोटेक्ट करने का काम करता है।
हेयर सीरम लगाने के फायदे

- बालों में हेयर सीरम लगाने से शाइन आती है। इसलिए अगर आपके बालों की चमक खो गई है, तो हेयर सीरम फायदेमंद होगा।
- स्टाइलिंग टूल्स के कारण और बालों की सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से बाल ड्राई हो जाते हैं। मुलायम बालों के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल किया जाता है।
- अगर आपके बाल फ्रिजी रहते हैं, तो बालों में हेयर सीरम लगाएं। यह बालों की फ्रिजीनेस को कम करने में मदद करता है।
- बालों को हीट डैमेज से बचाने के लिए सीरम काम आता है। बालों को स्टाइल करने से पहले सीरम का उपयोग करें।
- अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा उलझते हैं, तो आपको हेयर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। बालों में सीरम लगाने से यह कम उलझते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में मौजूद चीजों से बनाएं हेयर सीरम, बालों में दिखेगी सलून जैसी चमक
- इस बात का भी ध्यान रखें कि मार्केट में बालों से संबंधित अलग-अलग समस्या के लिए सीरम मौजूद हैं। अपने हेयर टाइप के अनुसार ही सीरम खरीदें। (हेयर सीरम का कैसे करें उपयोग)
इसे भी पढ़ें: हेयर ऑयलिंग से नहीं मिलेगा पूरा लाभ, अगर इन चार मिथ्स को मान लेंगी सच
बालों में तेल लगाने के फायदे

- हेयर ऑयलिंग से दो मुंहे बालों की समस्या भी नहीं होती है। इसलिए आपको हेयर केयर रूटीन में तेल को जरूर शामिल करना चाहिए।
- अगर आप रोजाना बालों में तेल लगाती हैं, तो इससे बालों का रंग काला होता है। काले बालों के लिए अक्सर नारियल तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
- बालों की ग्रोथ के लिए भी तेल फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से बाल बढ़ने लगते हैं। इसलिए आपको बालों में तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको हेयर ऑयलिंग करनी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
- क्या सीरम का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है?
- हां, आप बालों में सीरम का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं, लेकिन हर सीरम का उपयोग रोजाना नहीं किया जा सकता है।
- बालों में तेल लगाने से क्या होता है?
- बालों में तेल लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।