स्किन का बेहद अच्छी तरह ख्याल रखती है माचा, जानिए

कई सालों से ग्रीन टी का इस्तेमाल फिटनेस और ब्यूटी बेनिफिट्स पाने के लिए किया जाता रहा है। कुछ महिलाएं ग्रीन टी का सेवन करके खुद को भीतर और बाहर से हेल्दी बनाने की कोशिश करती हैं। वहीं कुछ ग्रीन टी पैक्स की मदद अपनी स्किन को पैम्पर करती हैं। ग्रीन टी के फायदों से यकीनन आप भी अवगत होंगी। लेकिन माचा वह है जो इसे अगले स्तर पर ले जाता है। माचा छाया में उगाई जाने वाली ग्रीन टी का बारीक पिसा हुआ पाउडर है और 12वीं शताब्दी से जापानी टी सेरेमनी में इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। ग्रीन टी की ही तरह, यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन ग्रीन टी की तुलना में जो इसे अधिक प्रभावी बनाता है वह यह है कि इसके पत्तों में सबसे अधिक पोषक तत्व होता है और इस प्रकार यह स्किन और सेहत के लिए अधिक गुणकारी होता है। तो चलिए आज हम आपको माचा से होने वाले कुछ बेमिसाल स्किन बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको अब तक ना पता हो-
सूजन को करे दूर
माचा एंटीऑक्सिडेंट का एक अत्यंत समृद्ध स्रोत है जिसका अर्थ है कि यह सूजन से निपटने के लिए बहुत कारगर है। इसलिए अगर आपको अक्सर स्किन रेडनेस, इरिटेशन व रैशेज आदि का सामना करना पड़ता है तो यह उसे शांत करने में मदद कर सकता है।
एक्ने का करे इलाज
एक्ने प्रोन महिलाओं के लिए माचा का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। यह सीबम प्रॉडक्शन को कण्ट्रोल करने के साथ-साथ फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या को भी सुलझा सकता है। यह सेल डैमेज को भी रोकता है, जिसके कारण आपको एक यंग और एक्ने फ्री स्किन मिलती है।
दे क्लीयर और इवन टोन स्किन
माचा में मिथाइलक्सैन्थिन होता है जो त्वचा में माइक्रोकिरकुलेशन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है जो न केवल स्वस्थ, चमकदार त्वचा को बढ़ावा देने में मदद करता है, बल्कि यह आपको एक हेल्दी और इवन टोन स्किन कलर प्रदान करता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- अगर बहुत रूखे और बेजान हो गए हैं बाल तो ये आसान होम रेमेडी दिखाएगी असर
एनवायरनमेंटल डैमेज से करें बचाव
यह भी माचा के इस्तेमाल का एक बेहतरीन लाभ है। दरअसल, इसमें क्लोरोफिल की उच्च मात्रा पाई जाती है। क्लोरोफिल हमारी त्वचा को सन डैमेज से बचा सकता है और फोटो-एजिंग को कम कर सकता है, जिसका अर्थ है कम झुर्रियाँ और सनस्पॉट। क्लोरोफिल हमारी त्वचा को हमारे वातावरण में अशुद्धियों और रसायनों से भी बचाने में मदद करता है जो हमारे छिद्रों को बंद कर सकते हैं।
आंखों की खूबसूरती का रखे ख्याल
आज के समय में अत्यधिक तनाव और काम के बढ़ते बोझ के कारण आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में भी माचा का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन के होने के कारण यह आई पफीपन, त्वचा की सूजन और आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में बेहद मददगार होता है। साथ ही यह बेहतर ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-ऐसे घर बैठे आलू से करें चेहरे पर ब्लीच, बिना पार्लर जाए निखर उठेगा चेहरा
बालों को असमय सफेद होने से रोके
तनाव, पाल्यूशन व सन डैमेज आदि कई कारणों के चलते लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन माचा में पाए जाने वाले शक्तिशाली घटक हमें हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, जिससे बालों के असमय सफेद होने की समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है। इसके अलावा, यह एनवायरमेंटल डैमेज को भी मिनिमम करता है। यह एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को स्टिमुलेट करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।