Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

इन चार चीजों का रखेंगी ख्याल तो ब्लश अप्लाई करते समय मिलेगा नेचुरल लुक

अगर आप ब्लश को कुछ इस तरह अप्लाई करना चाहती हैं कि आपका लुक एकदम नेचुरल दिखे तो इसके लिए आप इन टिप्स का सहारा ले सकती हैं।
Updated:- 2021-01-25, 10:50 IST
kriti sanon fashion tips main

मेकअप अप्लाई करते समय अधिकतर लड़कियां अपने होंठों या आंखों पर फोकस करती हैं, लेकिन आपके गाल भी उतने ही अहम् हैं। ब्लश अप्लाई किए बिना आपका लुक कंप्लीट ही नहीं होता। ब्लश आपके लुक में एक फ्रेशनेस लेकर आता है। इतना ही नहीं, अगर केजुअल्स में भी सिर्फ लाइनर और ब्लश अप्लाई किया जाए तो एक बेहतरीन लुक मिलता है। नो मेकअप लुक में भी बॉलीवुड दीवाज लाइट ब्लश अप्लाई करना बेहद पसंद करती हैं। हालांकि यह एक ऐसा प्रॉडक्ट है, जिसे बेहद ही ध्यान से अप्लाई करना होता है। अगर प्रॉडक्ट थोड़ा सा भी ज्यादा हो जाए तो पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। वैसे यह गलती अक्सर लड़कियों से होती ही है। ब्लश तब सबसे अच्छा लगता है, जब उससे आपको एक नेचुरल और फ्रेश लुक मिले। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि एक नेचुरल लुक पाने के लिए आपको ब्लश अप्लाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

चुनें सही शेड

kriti sanon fashion tips inside

जब भी मेकअप की बात होती है तो हर कलर व शेड हर तरह की महिला पर सूट नहीं करता। इसलिए एक नेचुरल लुक पाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप ब्लश का सही शेड चुनें। इसके लिए आपके फेस मेकअप के अलावा स्किन टोन भी काफी अहम् है। मसलन, अगर आपकी लाइट से मीडियम स्किन टोन है तो आप पर सॉफ्ट पिंक और पीच पिंक जैसे शेड्स अच्छे लगेंगे। वहीं व्हीटिश से डार्क स्किन टोन की महिलाओं को ब्राइट पिंक या एप्रिकोट जैसे वार्म कलर्स को चुनना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में ड्राई और डैमेज हो गई है आपकी स्किन, वापस ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

चुनें सही फार्मूला

kriti sanon fashion tips inside

आपके द्वारा चुना गया प्रॉडक्ट काफी हद तक आपके फाइनल लुक को प्रभावित करता है। इसलिए जब आप ब्लश को सलेक्ट कर रही हैं तो अपने स्किन टाइप को जरूर कंसीडर करें। जो फार्मूला आपकी स्किन के साथ अच्छी तरह ब्लेंड होगा, वहीं आपको एक नेचुरल लुक देगा। मसलन, ऑयली स्किन की महिलाएं चीक्स स्टेन्स या पाउडर ब्लश को चुन सकती हैं, वहीं कॉम्बिनेशन और नार्मल स्किन की महिलाओं को क्रीम फार्मूला चुनना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड दीवाज़ के इन हेयर कट स्टाइल्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

फ्लफी ब्रश का इस्तेमाल

kriti sanon fashion tips inside

आप किस तरह ब्लश को अप्लाई करती हैं, यह भी काफी अहम् है। इसके लिए सही टूल्स का होना भी उतना ही जरूरी है। एक राउंड और फ्लफी ब्रश ब्लश एप्लीकेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपको एक नेचुरल लुक देता है। इसे अप्लाई करते समय आप बेहद कम मात्रा में ब्लश ब्रश पर लें और उसे अप्लाई करने से पहले डस्ट करना ना भूलें। वहीं क्रीम ब्लश को अप्लाई करते समय आप साफ उंगलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फेस शेप के अनुसार करें अप्लाई

kriti sanon fashion tips inside

ब्लश लगाने से पहले आप अपने फेस शेप और बोन स्ट्रक्चर का भी ध्यान रखें। मसलन, अगर आपका फेस राउंड है तो बस आप मिरर में देखें और मुस्कुराएं। अब आप अपने चीक्स के एप्पल पर हल्का ब्लश लगाएं। वहीं हार्ट शेप फेस को सी आकार में ब्लश अप्लाई करना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।