रेजर बर्न की समस्या को ठीक करने के लिए स्किन पर अप्लाई करें ये होममेड स्प्रे

आज के समय में सिर्फ पुरूष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी अपनी स्किन के अतिरिक्त बालों के निजात पाने के लिए शेविंग करती हैं। चूंकि यह एक सस्ता और अपेक्षाकृत आसान तरीका है और इसलिए जब महिलाओं को स्किन को तुरंत क्लीन करना होता है, तो वह रेजर का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, रेजर का इस्तेमाल करते समय थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर इस दौरान लापरवाही बरती जाए तो इससे रेजर बर्न की समस्या हो सकती है।
रेजर बर्न होने पर स्किन अधिक सेंसेटिव हो जाती है, जिससे आपको जलन व इरिटेशन आदि का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करने के लिए यह आवश्यक होता है कि आप कुछ अतिरिक्त उपायों को अपनाएं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे होममेड स्प्रे के बारे में बता रही हैं, जो रेजर बर्न की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं-
एलोवेरा जेल और गुलाब जल से तैयार करें स्प्रे

अगर आप चाहें तो घर पर एलोवेरा जेल और गुलाब जल की मदद से एक बेहतरीन स्प्रे तैयार कर सकती हैं। एलोवेरा और गुलाब जल दोनों ही आपकी स्किन को ठंडक प्रदान करेंगे और आपको जलन या रेजर बर्न से राहत मिलेगी।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच एलोवेरा जेल
- आधा कप रोज वाटर
- एक छोटा चम्मच नारियल का तेल
स्प्रे बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आप एक एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका जेल निकाल लें।
- अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप बाजार से भी एलोवेरा जेल ला सकते हैं।
- अब आप एक मिक्सी के जार में दो चम्मच एलोवेरा जेल, आधा कप रोज वाटर और एक चम्मच कोकोनट ऑयल डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- अब आप इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज में रख दें।
- हर बार रेजर का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में इससे स्किन पर स्प्रे करें।
इसे भी पढ़ें- त्वचा और बालों पर चमक लाने के लिए यूं लगाएं बटर मिल्क
टी बैग से बनाएं स्प्रे
चाय की पत्तियां भी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ रेजर बर्न की समस्या से राहत दिलाती हैं। आप इसे गुलाब जल के साथ मिक्स करके अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- एक टी-बैग
- आधा कप गुलाब जल
- एलोवेरा जेल (वैकल्पिक)
स्प्रे बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक कप गर्म पानी में टी-बैग डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- अब टी-बैग को बाहर निकालें और इसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर मिक्स करें।
- अब आप चाहें तो इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकती हैं या फिर इसे स्किप कर सकती हैं।
- अब आप इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
- हर बार स्किन को शेव करने से पहले और बाद में इस स्प्रे का इस्तेमाल करना ना भूलें।
इसे भी पढ़ें- बनना है सोनम कपूर की तरह सुंदर दुल्हन तो इन 5 तरह के फूलों के फेसपैक का करें इस्तेमाल
एसेंशियल ऑयल्स से तैयार करें स्प्रे

एसेंशियल ऑयल आपकी स्किन को नरिश्ड करने के साथ-साथ अन्य भी कई लाभ पहुंचाता है। आप इससे एक रेजर बर्न स्प्रे भी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 कप कैमोमाइल चाय
- 1 बड़ा चम्मच विच हेज़ल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 5 बूंदें टी ट्री एसेंशियल ऑयल
- 5 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
स्प्रे बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक कप कैमोमाइल टी तैयार करें और फिर इसे ठंडा होने दें।
- अब इसे छान लें और अन्य सभी सामग्री को इसके साथ मिक्स करें।
- अब आप इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में डाल लें।
- अब आप इसे फ्रिज में रख दें और जब भी जरूरत हो, इसे इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।