रोप ब्रेड हेयरस्टाइल्स को अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज

जब गर्मी का मौसम होता है, तो बालों को मैनेज करने के लिए सबसे पहले ब्रेड बनाने का ख्याल ही मन में आता है। आमतौर पर, महिलाएं फ्रेंच ब्रेड से लेकर फिशटेल व थ्री स्ट्रैन्ड ब्रेड आदि बनाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप हेयरस्टाइलिंग के मामले में बिगनर हैं और एक आसान लेकिन बेहतरीन हेयरस्टाइल की तलाश में हैं तो ऐसे में आप रोप ब्रेड बना सकती हैं।
यह एक बेहद ही आसान ब्रेड हेयरस्टाइल है, जिससे कुछ ही सेकंड्स में बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो हर बार रोप ब्रेड को एक डिफरेंट स्टाइल में बना सकती हैं और एक यूनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको रोप ब्रेड बनाना नहीं आता है या फिर आप सोच रही है कि रोप ब्रेड हेयरस्टाइल को अलग-अलग तरह से किस तरह बनाएं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन रोप ब्रेड हेयरस्टाइलिंग आइडियाज बता रहे हैं-
बनाएं मिनी रोप ब्रेड

यह एक क्यूट हेयरस्टाइल है, लेकिन देखने में बेहद ही स्टनिंग लगता है। आप केजुअल आउटिंग से लेकर किसी पार्टी में एक ग्रेसफुल लुक कैरी करने के लिए इस मिनी रोप ब्रेड को बना सकती हैं। इसके लिए, आप पहले बालों को कॉम्ब करें और मिडिल या साइड पार्टिंग करें। अब आप एक साइड से थोड़े से बाल लेकर उससे रोप ब्रेड बनाएं। अब आप इस ब्रेड को पीछे तक लाएं और सारे बालों को एक साथ लेकर पोनीटेल बनाएं। बस आपका हेयरस्टाइल रेडी है।
इसे भी पढ़ें:बेदाग और शीशे सा चमकता चेहरा पाने के लिए लगाएं ये मेथी का पैक
रोप ब्रेड हाफ अप डू हेयरस्टाइल

अगर आप एक क्विक लेकिन स्टाइलिश हेयरस्टाइल की तलाश में हैं तो ऐसे में आप रोप ब्रेड हाफ अप डू हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर मिडिल पार्टिंग करें। अब बारी-बारी से दोनों साइड से फ्रंट से हेयर लें और उससे रोप ब्रेड हेयरस्टाइल बनाएं। अब दोनों साइड की इन ब्रेड को पीछे ले जाकर रबर से सिक्योर कर दें। अब आप अपने हाथों की मदद से ब्रेड को हल्का खीचें, ताकि इससे आपकी रोप ब्रेड में अधिक वॉल्यूम नजर आए। आप चाहें तो अपने बचे हुए बालों को हल्का कर्ल भी कर सकती हैं।
रोप ब्रेड विद फिशटेल हेयरस्टाइल

अगर आप अपने लुक और हेयरस्टाइल को लेकर थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं, तो ऐसे में आप रोप ब्रेड विद फिशटेल हेयरस्टाइल को बनाने की कोशिश करें। दो अलग-अलग ब्रेड को जब एक ही हेयरस्टाइल में शामिल किया जाता है, तो इससे आपका लुक काफी यूनिक बनता है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और मिडिल पार्टिंग करें। अब आप दोनों साइड से थोड़े-थोड़े बाल लेकर उससे फ्रंट में रोप ब्रेड बनाएं। इसके बाद आप इन दोनों ब्रेड को पीछे लाकर एक ब्रेड में तब्दील कर दें। इसके बाद उसी ब्रेड की हेयर लेंथ पर फिशटेल ब्रेड बनाएं और अंत में रबर की मदद से सिक्योर करें। बाकी बचे हुए बालों को आप ऐसे ही ओपन लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Shahnaz Husain Tips: स्ट्रेस की वजह से झड़ रहे हैं बाल तो अपनाएं ये टिप्स
बनाएं रोप ब्रेड बन

अगर आपको गर्मी के दिनों में ओपन हेयर लुक कैरी करने में समस्या होती है, तो आप इस रोप ब्रेड बन को बनाएं। इसके लिए, आप सबसे पहले बालों को कॉम्ब करें और थोड़ा हाई पोनीटेल बनाएं। अब आप पोनीटेल हेयर लेंथ को दो भागों में बांटकर रोप ब्रेड बनाएं और अंत में उसे रबर की मदद से सिक्योर करें। अब आप अपने हाथों की मदद से ब्रेड के हेयर को थोड़ा खींचते हुए उसे वॉल्यूम दें। इसके बाद, आप रोप ब्रेड को ट्विस्ट करते हुए बन बनाएं और पिन की मदद से सिक्योर करें। आपका रोप ब्रेड बन बनकर तैयार है। आप इस बन को केजुअल्स से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टीज में भी बना सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, therighthairstyles, more
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।