Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    यह आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन्स देंगे आपके नेल्स को एकदम डिफरेंट लुक

    अगर आप अपने नेल्स को एक ब्यूटीफुल और डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन्स को अपने नाखूनों पर बेहद आसानी से बना सकती हैं।
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2020-09-04,14:00 IST
    Next
    Article
    ice cream nail art m

    आईसक्रीम का नाम सुनते मुंह पर मुस्कान आ ही जाती है। मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन आईसक्रीम खाने का एक अलग ही मजा होता है। यह एक स्ट्रेस बस्टर की तरह भी काम करता है। हो सकता है कि आपको भी आईसक्रीम खाना काफी पसंद हो। लेकिन अगर आपका आईसक्रीम लव कुछ ज्यादा ही है और आप अक्सर डिफरेंट स्टाइल आईसक्रीम और उसके टेस्ट के बारे में सोचती रहती हैं। तो ऐसे में आप अपने नेल्स पर भी अपने इस लव को बेहद आसानी से शो कर सकती हैं। जी हां, नेल्स पर आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन बनाना अच्छा आईडिया है।

    इससे नेल्स देखने में बेहद ब्यूटीफुल लगते हैं। आप आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन को कई बेहतरीन और डिफरेंट स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। बस आपको अपनी क्रिएटिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की जरूरत है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप आईसक्रीम नेल आर्ट को अपने नेल्स पर किस तरह उकेरें तो चलिए आज हम आपको कुछ नेल आर्ट डिजाइन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखकर शायद आपके मुंह में भी पानी आ जाए-

    वन नेल आईसक्रीम कोन

    ice cream nail art

    जिन महिलाओं को हर नेल्स पर डिफरेंट स्टाइल नेल आर्ट बनाने में प्रॉब्लम होती है, वह इस तरह आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। यह देखने में बेहद क्यूट लगता है और इसे बनाना भी सिंपल है। इतना ही नहीं, शार्ट नेल्स पर भी इस तरह के आईसक्रीम नेल आर्ट अच्छा लगता है।

    इसे जरूर पढ़ें- नेल आर्ट टूल किट में जानें किन 4 चीजों को रखना है जरूरी

    इसे बनाने के लिए आप पहले नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप सिर्फ एक नेल पर आईसक्रीम कोन डिजाइन बनाएं। आखिरी में आप टॉप कोट से अपने नेल आर्ट डिजाइन को सिक्योर करें।

    दें यूनिक लुक

    ice cream nail art

    अगर आप आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन बना रही हैं तो जरूरी नहीं है कि आप उसे हर बार एक तरह से बनाएं। मसलन, अगर आप आईसक्रीम में कोन स्टाइल नेल्स पर बना रही हैं तो उसे क्रिएटिव तरीके से बना सकती हैं। मसलन, आप कोन के उपर के हिस्से को यूनिकॉन स्टाइल में बनाएं या फिर आईसक्रीम शेप में फेस बना सकती हैं।

    इसे जरूर पढ़ें- इन ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन्स की मदद से नेल्स को दे एक डिफरेंट लुक

    Recommended Video

    यह देखने में काफी यूनिक लगता है। इस नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए पहले नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद आईसक्रीम कोन डिजाइन बनाएं। आप इसमें डिफरेंट नेल पेंट कलर्स का इस्तेमाल करें, ताकि आपके नेल्स काफी कलरफुल लगें।

    मिनी कोन स्टाइल

    ice cream nail art

    आप नेल्स को एक क्यूट लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने नेल्स पर मिनी कोन नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले अपने सभी नेल्स पर डिफरेंट नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप हर नेल्स पर मिनी कोन आदि बनाएं। इसमें भी आप हैप्पी फेस बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी वैरायटी भी ला सकती हैं। मसलन, एक नेल्स पर मिनी कोन तो दूसरे पर पॉपस्टिक आदि बना सकती हैं। यह आपके नेल्स को एक डिफरेंट लुक देगा।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi