herzindagi
all about laser treatment

शहनाज हुसैन से जानें लेजर ट्रीटमेंट क्या होता है

अगर आप लेजर ट्रीटमेंट करवाने की सोच रही हैं तो पहले इससे जुड़े फायदों और नुकसान के बारे में जान लें। 
Editorial
Updated:- 2023-05-31, 16:45 IST

ब्यूटी इंडस्ट्री में लेजर ट्रीटमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है। आजकल ज्यादातर महिलाएं त्वचा संबंधी कुछ चीजों के पर्मानेंट इलाज के लिए इस ट्रीटमेंट का सहारा ले रही हैं। आज इस आर्टिकल में शहनाज हुसैन आपको लेजर ट्रीटमेंट के फायदे से लेकर नुकसान तक के बारे में विस्तार से बताएंगी।

क्या होता है लेजर ट्रीटमेंट?

what is laser treatment

लेजर का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी, हेयर रिमूवल और स्किन सरफेसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कॉस्मैटिक लेजर ट्रीटमेंट भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसमें फाइन लाइन्स, झुर्रियां, पैच, फेशियल हेयर , एक्ने स्कार्स और टैटू को रिमूव करने में भी मदद करते हैं।

लेजर ट्रीटमेंट से हो सकती हैं ये परेशानियां

कुछ समय के लिए सूजन, खुजली और रेडनेस की समस्या भी हो सकती है। स्किन बर्न जैसे अन्य इफेक्ट्स से बचने के लिए लेजर थेरेपिस्ट का चुनाव सावधानी से करना चाहिए। सन-सेंसिटिविटी, ब्लिस्टर की परेशानी भी हो जाती है, लेकिन यह समय रहते अपने आप सही हो जाती है।

क्या होता है इस ट्रीटमेंट में?

expert quote on laser treatment

लेजर काफी असरदार होता है, क्योंकि यह स्किन की डीप लेयर्स को टारगेट करता है। टॉप लेयर को डैमेज किए बगैर स्किन की डीपर लेयर पर काम किया जाता है। इसलिए यह केमिकल पील्स जैसे ट्रीटमेंट से ज्यादा बेहतर होते हैं।

डर्माब्रेशन या पील्स के विपरीत लेजर लाइट एक पर्टिकुलर एरिया पर काम करती है और यह डैमेज स्किन को वेपोराइज करके काम करता है। लेजर ट्रीटमेंट का उपयोग झुर्रियों और फाइन लाइन्स के साथ-साथ ब्लेमिश को कम करने के लिए भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:लेजर हेयर रिमूवल और इलेक्ट्रोलिसिस में क्या होता है अंतर, जानिए

क्या होती है फेशियल लेजर थेरेपी?

फेशियल लेजर थेरेपी का एक मुख्य उपयोग चेहरे के बालों को हटाने के लिए किया जाता है। कहा जाता है कि यह बालों को स्थायी रूप से हटाने की एक तरीका है, लेकिन बालों का विकास कुछ समय के लिए धीरे-धीरे कम होने के लिए जाना जाता है।

लेजर का उपयोग पूरे चेहरे से या विशेष क्षेत्रों जैसे अपर लिप्स, ठोड़ी या गालों से बालों को हटाने के लिए किया जा सकता है। जैसा कि दोबारा बाल आ सकते हैं, इसलिए ट्रीटमेंट दोबारा किया जा सकता है। लेजर लाइट द्वारा जो गर्मी प्रोड्यूस होती है उसे ऑपरेटर द्वारा कंट्रोल किया जाता है। एक मजबूत लेजर लाइट ज्यादा गर्मी प्रोड्यूस करती है।

इसे भी पढ़ें:लेजर हेयर रिमूवल के बारे में यह बातें जानती हैं आप?

कूलिंग डिवाइस क्या होता है?

what is cooling deviceलेजर लाइट की एक तीव्र किरण पैदा करता है, जिसे फेयर फॉसिल्स द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। लेजर फेयर फॉसिल्स को डिसएबल कर बालों के उत्पादन को रोकता है। त्वचा के बाकी हिस्सों को नुकसान से बचाने के लिए कूलिंग डिवाइस का उपयोग किया जाता है। लेजर थेरेपी का उपयोग पूरे चेहरे पर या कुछ क्षेत्रों पर किया जा सकता है। (हेयर रिमूवल के आसान तरीके)

कितने सेशन होते हैं?

आपको यह पता लगाना चाहिए कि आपको कितने सेशन की जरूरत हो सकती है। एरिया के हिसाब से एक सेशन 5-15 मिनट तक हो सकता है। हालांकि, मनचाहा रिजल्ट पाने के लिए ट्रीटमेंट कुछ महीनों तक चल सकता है।

लेजर का फायदा

लेजर से फायदा यह होता है कि यह लेजर लाइट ब्रॉड एरिया को स्कैन कर सकता है। इसलिए कई बार कम सेशन की आवश्यकता होती है। इस बात का ध्यान रखें कि यह एक डॉक्टर की देखरेख में किया जाना चाहिए।

इस बात का रखें ध्यान

इस ट्रीटमेंट के लिए एक अच्छा लेजर क्लिनिक खोजना बेहद जरूरी है। इसलिए क्लिनिक का चुनाव करने से पहले पूछताछ करें। उन लोगों से बात करें जिन्होंने उस क्लीनिक से ट्रीटमेंट करवाया हो। इस ट्रीटमेंट में काफी पैसे खर्च हो सकते हैं। इसलिए आपको पहले ही ट्रीटमेंट की कॉस्ट पर बात कर लेनी चाहिए।

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।