जानें फेशियल हेयर रिमूव करने के आसान तरीके

हमारे शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन कुछ अंगो पर यह बाल देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। खासतौर पर फेशियल हेयर देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए महिलाएं ब्लीच और फेस वैक्स का सहारा लेती हैं। चेहरे के बालों के कारण मेकअप भी अच्छा नहीं लगता है। हर बार पार्लर जाकर फेशियल हेयर रिमूव करवाना भी संभव नहीं होता है। इसके लिए काफी पैसे भी खर्च होते हैं। क्या आप जानती हैं कि घर पर बैठे भी आप आसानी से इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
पपीता से हटाएं बाल

क्या चाहिए?
- आधा चमच हल्दी
- एलो वेरा जेल
- पपीता का गूदा
क्या करें?
- किसी भी एक छोटी सी कटोरी में आधा चमच हल्दी, 3 चमच एलो वेरा जेल और 2 चमच पपीता का गूदा डालें।
- अब इन तीनों चीजों को चमच से मिक्स कर लें।
- आप इस पेस्ट का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- बटर नाइफ की मदद से इस पेस्ट को बालों की ग्रोथ के हिसाब से लगा लें।
- अब इस पेस्ट को पूरी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें।
- पेस्ट सूखने के बाद इसे बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में रगड़कर निकाल लें।
- अब आपको अपने चेहरे पर एलो वेरा जेल लगाना है और इसे भी सूखने दें।
- आखिर में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर साइड के अनचाहे बालों को घरेलू नुस्खों की मदद से करें रिमूव
फायदे
- चेहरे पर पपीता लगाने से न केवल बाल हट जाएंगे, बल्कि आपका चेहरा साफ हो जाएगा। (पपीता से बनाएं स्क्रब)
- एलोवेरा जेल त्वचा को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज करने का काम करता है।
- हल्दी में एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को इन्फेक्शन से बचाने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें:3 आसान नैचुरल घरेलू तरीके अपनाएं, चेहरे के बाल हटाएं
ओटमील
चेहरे पर ओटमील का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। ओटमील ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। (ओटमील के फायदे)
क्या चाहिए?
- 1/2 चम्मच ओटमील
- 1 चम्मच शहद
- 1/2 नींबू का रस
क्या करें?
- सबसे पहले ओटमील को मिक्सी में डालकर बारीकी से पीस लें, ताकि यह पाउड फॉर्म में बदल जाए।
- अब 1/2 चम्मच ओटमील में 1 चम्मच हल्दी और 1/2 चम्मच नींबू का रस डालें।
- इसे अच्छे से मिक्स करके थिक पेस्ट बना लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- ओटमील से बने इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
- पेस्ट को कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
- करीब 15- 20 मिनट बाद सर्कुलर मोशन में चेहरे को रब करें।
- अब अपना चेहरा पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2 बार ओटमील से बने इस पेस्ट के उपयोग से अनचाहे बालों की समस्या कम हो जाएगी।
फायदे
- शहद ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करेगा।
- वहीं नींबू का रस आपकी त्वचा के टोन को हल्का करेगा।
- चेहरे पर ऑयल को अब्जॉर्ब करने के लिए ओटमील का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन को ऑयल फ्री बनाए रखने का काम करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आपको रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके कारण बालों की ग्रोथ जल्दी होती है।
- बाजार में आपको कई तरह की फेस वैक्स मिल जाएंगी। आप इनके इस्तेमाल से अनचाहे बालों की परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। डायरेक्ट स्किन पर चीजों के उपयोग से बचें। अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव है तो आपको नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।