Lip Care Tips: होंठों का गुलाबीपन रहेगा बरकरार, घर पर बनाएं ये लिप बाम

होंठों का गुलाबीपन बनाए रखने के लिए जानें असरदार लिप केयर टिप्स। घर पर आसानी से बनाएं प्राकृतिक लिप बाम और पाएं खूबसूरत, मुलायम होंठ। 
image

होंठ हमारे चेहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, जो न केवल हमारी सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी सेहत अंदर से कैसी है इसका भी संकेत देते हैं। सर्दियों के मौसम में हममें से कई लोगों को होंठों के फटने और लिप टैनिंग की शिकायत होती है, मगर होंठों की ठीक प्रकार से देखभाल की जाए, तो हम होंठों के गुलाबीपन को बरकरार रख सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही बनाए जा सकने वाले कुछ DIY लिप बाम बताएंगें, जो सुगंधित होने के साथ ही होंठों को गुलाबी बनाने और टैनिंग से बचाने के लिए परफेक्‍ट होंगे। इन लिप बाम्‍स को बनाने की रेसिपी हमने ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से पूछी है।

ऑरेंज पल्‍प लिप बाम

orange lip balm

सामग्री:

  • 2 चम्मच संतरे का गूदा
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच बीवैक्‍स
  • 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल
  • 5 से 10 बूंद शहद

विधि:

  • एक बर्तन में संतरे का गूदा और नारियल का तेल डालें।
  • इसमें बीवैक्‍सऔर शहद मिलाएं।
  • इसे धीमी आंच पर गरम करें, जब तक सभी सामग्री एकसाथ ना मिल जाएं।
  • तैयार मिश्रण को एक साफ कांच के कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।
  • अब आप ऊपर से इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्‍सूल का पंचर करके डालें।

फायदे: संतरे में विटामिन-सी होता है, जो होंठों की रंगत को साफ करने में मदद करता है और शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। इससे होंठ मुलायम बने रहेंगे।

गुड़हल के पाउडर से बनाएं लिप बाम

hibiscus-lip balm

सामग्री:

  • 2 चम्मच गुड़हल के पत्तों का पाउडर
  • 1 चम्मच जैतून का तेल
  • 1 चम्मच बी वैक्‍स
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाबजल

विधि:

  • गुड़हल के पत्तों का पाउडर और जैतून का तेल एक बर्तन में डालें।
  • इसमें बीवैक्‍स और शहद मिलाएं और धीमी आंच पर गरम करें।
  • जब यह अच्छी तरह मिल जाए, तो इसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें।

फायदे: गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो होंठों को सूखने और फटने से बचाते हैं। इस फूल से बना लिप बाम होंठों की रंगत को लाल बनाए रखता है।

इसे जरूर पढ़ें-लिप बाम का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान

लाइम लिप बाम

सामग्री:

  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच बीवैक्‍स
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल
  • 2 बूंद रोजमैरी एसेंशियल ऑयल

विधि:

  • एक बर्तन में नींबू का रस और नारियल का तेल डालें।
  • इसमें बीवैक्‍स और शहद मिलाएं।
  • इसे धीमी आंच पर गरम करें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • ठंडा होने के बाद, इसमें विटामिन-ई कैप्‍सूल और रोजमैरी एसेंशियल ऑयल डालें, फिर इसे एक कंटेनर में डालें।

फायदे: नींबू का रस होंठों को निखारने में मदद करता है और उनकी रंगत को भी बढ़ाता है। इससे अपके होंठों को चमकदार गुलाबीपन मिल जाता है।

लिप बाम का सही प्रयोग

lemon lip balm

लिप बाम का सही प्रयोग करना भी महत्वपूर्ण है। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे -

  • इसे रोजाना सुबह और शाम अपने होंठों पर लगाएं। खासकर, जब मौसम ड्राई हो रहा हो या फिर आपको धूप में जाना पड़े, तो लिप बाम को अपने साथ ही रखें और होंठों के सूखने पर इसे लगाएं। इससे आपके होंठ हमेशा नर्म और मुलायम रहेंगे।
  • इसके अलावा आपको अपने होंठों को स्‍क्रब करके लिप बाम का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं या अन्‍य कॉसमेटिक को होंठों पर लगाती हैं, तो आपके होंठों पर डेड स्किन जमना शुरू हो जाती है। ऐसे में आपको लिप बाम का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

लिप बाम को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका

अगर आप अपने घर पर लिप बाम बना रही हैं और उसे लंबे समय तक स्‍टोर करना चाहती हैं, तो आपको उसे साफ कंटेनर में स्‍टोर करना चाहिए और उसे ठंडा करके ही कंटेनर में भरना चाहिए। इतना ही नहीं, कंटेनर अगर कांच का और एयरटाइट हो तो यह और भी अच्‍छी बात है।

लिप केयर के लिए ब्यूटी टिप्स

  • हमेशा पर्याप्त पानी पिएं। इससे होंठों की त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।
  • लिप बाम के अलावा, रात में सोने से पहले होंठों पर शहद या कोको बटर लगाएं। आप देशी घी का प्रयोग भी कर सकती हैं।
  • महीने में एक बार होंठों को एक्सफोलिएट जरूर करें। इसके लिए शहद और चीनी का मिश्रण उपयोग किया जा सकता है।
  • धूप में निकलते समय SPF युक्‍त लिप बाम का उपयोग करें। इससे होंठों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाया जा सकता है।
  • इन सरल लेकिन प्रभावी तरीकों से आप अपने होंठों को हमेशा खूबसूरत और गुलाबी बनाए रख सकती हैं। नियमित देखभाल से न केवल आपके होंठ स्वस्थ रहेंगे, बल्कि आपकी मुस्कान भी और खूबसूरत लगेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP